News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: पिकअप से ले जा रहे आठ गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 15, 2024  |  7:10 PM

79 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: पिकअप से ले जा रहे आठ गोवंश बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। कोतवाली पडरौना पुलिस ने तस्करी कर के ले जाई जा रही आठ राशि प्रतिबंधित पशुओं के तस्करो के हाथ से मुक्त करते हुए, एक तस्कर को उस समय दबोचा है जब वह माल वाहक पिकप से प्रतिबंधित पशुओं को बिहार के तरफ ले जा रहा था।

आपके लिए और..- टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में...

बता दे पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल के निर्देशन में गोवंशो की तस्करी के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में शुक्रवार को थाना कोतवाली पडरौना की पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मुस्तफा अंसारी पुत्र स्व0 असगर अंसारी निवासी दहवा थाना धनहा जिला पश्चिमी चम्पारण बिहार हाल मुकाम ग्राम सौरहा खुर्द टोला दुबरहा थाना नेबुआ नौरंगिया जिला कुशीनगर कर गिरफ्तार कर मौके से एक महिन्द्रा बोलेरो पीकअप वाहन से तस्करी कर वध हेतु ले जायी जा रही आठ राशि गोवंश को बरामद किया गया है। स्थानीय पुलिस गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर सम्बन्धित थानें पर पशु क्रुरता अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही में जुटी है।

जरिए मुखबिर यह सूचना प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना सुशील कुमार शुक्ला को हाथ लगी की पशु तस्कर प्रतिबंधित जानवरो की खेप बिहार ले जाने वाले है सूचना पर विश्वास कर उन्होंन गौरव कुमार वर्मा चौकी प्रभारी बांसी ,हे0का0 सुनील सिंह,हे0का0 देवेन्द्र यादव,हे0का0 बाबूराम,का0 ज्ञान प्रकाश सूर्यवंशी थाना को0 पडरौना कुशीनगर की एक टीम बना कर एक महेंद्रा पिकप जिस पर नंबर प्लेट नहीं था,उसमे लदे कुल आठ राशि गो वंश छः गाय और दो बछड़ा के साथ एक पशु तस्कर को दबोचने में सफलता प्राप्त किया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking