पडरौना/कुशीनगर। उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने बताया कि प्रत्येक माह के तृतीय बुधवार को जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जनपद स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया जाता है। माह मार्च-2023 का किसान दिवस तृतीय बुधवार दिनांक 15 मार्च 2023 को 11.00 बजे,कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया जा रहा है ।
उप निदेशक कृषि ने सभी सम्बन्धित अधिकारियों सहित कृषक बंधुओं से अनुरोध किया है कि 15 मार्च को समय11.00 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित होने का कष्ट करें ।
Advertisement
