News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: यूएपीजी में आयोजित हुआ “अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज दिवस 2023” संगोष्ठी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 15, 2023  |  6:22 PM

563 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: यूएपीजी में आयोजित हुआ “अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज दिवस 2023” संगोष्ठी
  • मोटे अनाज का प्रभाव वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण: डा0 अनूप कुमार

पडरौना/कुशीनगर। उदित नारायण पीजी कालेज पडरौना कुशीनगर के एनसीसी और समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में अंतर्राष्ट्रीय मोटा अनाज दिवस 2023 संगोष्ठी का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया गया। कार्यक्रम के शुरुआत में समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य डा0 विश्वंभर नाथ प्रजापति द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज दिवस के बारे संक्षिप्त जानकारी देते हुये पुराने मोटे बीजों के संरक्षण पर जोर दिया।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

मुख्यअतिथि प्राचार्य द्वारा मोटे अनाज को बचाने एवं उनके उपयोग पर जोर दिया ताकि मानव का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य ठीक हो सके। समाजशास्त्र विभाग के सहायक आचार्य ओम नारायण द्वारा मोटे बीज के शारीरिक,मानसिक, आर्थिक और सामाजिक आवश्यकताओं की बात करते हुये मोटे अनाज के उपयोग पर जोर दिया। मुख्य वक्ता डा0 अनूप कुमार द्वारा अंतर्राष्ट्रीय मोटे अनाज दिवस के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री के संदेश को
उन्होने एक कहावत “सांवा साढी साठ दिन,बरखा बरसे रात दिन” के माध्यम से बताया कि मोटे अनाज जलवायु परिवर्तन को झेलने मे सक्षम होते है। उन्होने आगे बताया कि मोटे अनाज का प्रभाव वैश्विक स्तर पर महत्वपूर्ण प्रभाव डालता है जो कृषि, जलवायु परिवर्तन,वैश्विक अर्थव्यवस्था इत्यादि को भी प्रभावित करता है।धन्यवाद ज्ञापित शिक्षक संघ के अध्यक्ष एवं समाज शास्त्र के सहायक आचार्य डा0 मुकेश चन्द्र यादव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुआ।संयोजन व संचालन एनसीसी के एएनओ लेफ्टिनेंट डा0 नरेंद्र त्रिपाठी ने किया।

कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष डा0 नरेंद्र त्रिपाठी, मुकेश चन्द्र यादव, विश्वंभर नाथ प्रजापति,डा0 अभिषेक सरोज, पीयूष सिंह, ऐश्वर्या पाठक,ओम नारायण,डा0 श्याम कुमार,डा0 अश्वनी यादव,डा0 संतोष भारती, प्रदीप मोद नवाल,सत्यप्रकाश, नेहा जायसवाल,ब्यूटी तिवारी, ज्योति सहित एनसीसी कैडेट्स / छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking