News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: चिकित्सकीय परामर्श व योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित किए जाने के संबंध में आयोजित हुई बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 13, 2023  |  7:49 PM

560 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: चिकित्सकीय परामर्श व योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित किए जाने के संबंध में आयोजित हुई बैठक

पडरौना/कुशीनगर। जनपद के पार्को में आयुष विधा के विशेषज्ञ द्वारा चिकित्सकीय परामर्श व योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित किए जाने के संबंध में आवश्यक बैठक अपर जिलाधिकारी देवीदयाल वर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई।

आपके लिए और..- हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी...

बैठक में उपस्थित समस्त अधिकारियों को क्षेत्रीय आयुर्वेदिक व यूनानी अधिकारी डॉक्टर राम भरोस गुप्त द्वारा अवगत कराया गया कि शासन के निर्देशानुसार नगर पालिका में 02 पार्क तथा नगर पंचायतों में 01 पार्क का चयन किया जाना है जहां योगाभ्यास कार्यक्रम तथा आयुष विधा के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श प्रदान किया जाएगा। इस प्रकार पूरे जनपद हेतु 16 ऐसे पार्क प्रस्तावित हैं। इस संदर्भ में वर्तमान में जनपद में ऐसे 04 पार्क क्रियाशील है जहां योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित है। नगरपालिका परिषद कसया में आनंद उपवन तथा जीवन उपवन, नगरपालिका परिषद पडरौना में तुलसी पार्क व जिला स्टेडियम रविंद्र नगर में प्रतिदिन योगाभ्यास कार्यक्रम संचालित है।

जनपद के पार्को में ग्रीष्म काल हेतु प्रातःकाल 6:15 से 7:00 बजे तक एवं 7:15 से 8:00 बजे तक तथा शीतकाल में प्रात: काल 7:15 से 8:00 बजे तक तथा 8:15 से 9:00 बजे तक योग प्रशिक्षकों के माध्यम से योगाभ्यास कराया जाएगा तथा आयुष विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सकीय परामर्श ग्रीष्म काल में 07 से 08 तथा शीतकाल में प्रातः 8:00 से 9:00 बजे तक दिए जाएंगे।

अपर जिलाधिकारी ने जनपद के उक्त पार्को में सभी प्रकार की बेसिक सुविधाएं मुहैया कराए जाने हेतु अधिशासी अधिकारियों को निर्देशित किया। इन बेसिक सुविधाओं में पार्कों की साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था,छाया व्यवस्था,कुर्सी,पेय जल आदि शामिल है। इस अवसर पर वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय डॉक्टर संजय कुमार आजाद, दीप नारायण अग्रवाल,योग प्रशिक्षक शिवम कुमार,अनुज झंझारिया आदि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी
हत्या के दोषी को उम्रकैद: तरयासुजान पुलिस की मजबूत पैरवी रंग लाई, ऑपरेशन कन्विक्शन में मिली बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। हत्या के एक चर्चित मामले में तरयासुजान पुलिस की प्रभावी पैरवी और सशक्त…

‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान
‘ऑपरेशन मजनू’ का बड़ा एक्शन: 6 युवक गिरफ्तार, 2 वाहन सीज, 10 के कटे चालान

कुशीनगर। महिला सुरक्षा और छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर
सैंथवार मल्ल समाज की एकजुटता पर दिया गया जोर

मथौली बाजार कुशीनगर: हाटा तहसील क्षेत्र के भैंसही बाजार में रविवार को एक मैरेज…

कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल
कोचिंग में शर्मनाक हरकत का आरोप: छात्रा ने चप्पलों से पीटा वीडियो वायरल

कुशीनगर। जिले के सेवरही कस्बे स्थित एक कोचिंग सेंटर में उस समय हंगामा मच…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking