News Addaa WhatsApp Group Join करें

पर्यटकों को लुभायेगा पड़रौना माउंट, जल्द बनेगी चहारदीवारी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 23, 2022  |  9:05 PM

577 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पर्यटकों को लुभायेगा पड़रौना माउंट, जल्द बनेगी चहारदीवारी

कसया/कुशीनगर। भारतीय पुरातत्‍व सर्वेक्षण (भापुस) कुशीनगर क्षेत्र अंतर्गत आने वाला संरक्षित क्षेत्र जो पड़रौना माउंट के नाम से जाना जाता है। अब पर्यटकों को लुभाएगी। इसके कायाकल्प को लेकर भापुस ने कार्य योजना तैयार की है और इसके संरक्षण के लिए चहारदीवारी कराई जाएगी।

आपके लिए और..- गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

पड़रौना छावनी से सटे 200 मीटर के करीब पूरब की ओर जाने वाले मार्ग के दक्षिण आबादी से सटे बुद्धकालीन इस भू भाग पर पुरातत्व विभाग द्वारा तीन नोटिस बोर्ड चेतावनी स्वरूप लगाए गए हैं और विनियमित क्षेत्र के भीतर 100 मीटर, 200 मीटर, 300 मीटर के दायरे को प्राचीन संस्‍मारक तथा पुरातत्‍वीय स्‍थल और अवशेष अधिनियम, 1958 के प्रावधानों के अनुसार संरक्षित किया गया है। अभी पूरा भू भाग घास, झाड़ियों से पटा है। अब इसके कायाकल्प की तैयारी में भापुस है।

इसके संरक्षण को लेकर बौद्ध संगठनों के राष्ट्रीय समन्वय द्वारा भी मांग उठाई जाती रही है। इसके विकास से पड़रौना बौद्ध परिपथ से जुड़ जाएगा और पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र विंदु भी होगा। इस संबंध में सहायक संरक्षण अधिकारी भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण कुशीनगर शादाब खान ने बताया कि इस क्षेत्र को जल्द ही चहारदीवारी बनाकर संरक्षित किया जाएगा। इसकी तैयारी हो चुकी है। उत्खनन आदि के सवाल पर कहा कि पड़रौना माउंट के विकास के लिए विभाग से जिस तरह का दिशा निर्देश होगा उसी अनुरूप कदम उठाए जाएंगे। इसको लेकर रिपोर्ट भेजी जा चुकी है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण
बाढ़ प्रभावित महादेवा गांव का विधायक विवेकानंद पाण्डेय ने किया निरीक्षण

खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…

गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी
गंडक उफान पर, गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

खड्डा में तटबंधों पर बढ़ा दबाव, एसडीआरएफ मुस्तैद खड्डा, कुशीनगर। तीन दिनों से जारी…

नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी
नकब काटकर ज्वेलरी की दुकान में लाखों की चोरी

मोतीचक कुशीनगर, हाटा कोतवाली क्षेत्र के हाटा कप्तानगंज मार्ग पर झांगा बाजार में बीते…

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking