News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की लगी भीड़, सिधुआ बाबा से मांगी मन्नतें …

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 18, 2022  |  11:51 AM

657 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: सावन के पहले सोमवार को जलाभिषेक को लेकर श्रद्धालुओं की लगी भीड़, सिधुआ बाबा से मांगी मन्नतें … WhatsApp
Responsive image

उपेन्द्र कुशवाहा।न्यूज अड्डा

पडरौना/कुशीनगर। सावन के पहले सोमवार को क्षेत्र के सभी शिव मंदिरों में शिव भक्तों ने भगवान शंकर का जलाभिषेक कर अपने मन की मुरादें पूरी कीं।

सावन का पहले सोमवार होने के चलते कुबेरस्थान कस्बा स्थित शिव मंदिर में प्रात: से ही शिव भक्तों का आना शुरू हो गया था। शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए शिव मंदिर में उमड़ पड़े थे।

हर तरफ हर हर महादेव के जयकारों से मंदिर प्रांगण गूँज उठा था। शिव भक्त अपने अपने हाथों में पूजन सामग्री लिए कतार बद्ध होकर शिव मन्दिर में भोले भगवान शंकर का जलाभिषेक कर खुद को धन्य महसूस कर रहे थे।

मंदिर की सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस तथा महिला पुलिस की भी ड्यूटी लगाई गयी थी. जो हर आने जाने वाले लोगों पर नजर रखे हुए थे। इसके अलावा पूरे सावन माह मंदिर की सुरक्षा के लिए पुलिस बल मंगाया गया है जो मंदिर की विशेष निगरानी करेंगे। पडरौना शहर समेत सिधुआं स्थान मंन्दिर पर भी भक्तो की भीड जल चढाने को देर शाम तक लगी रही ।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक
प्रसिद्ध मठिया मेले की तैयारियों को लेकर सांसद ने की बैठक

खड्डा विकास खंड का एतिहासिक मठिया मेला 30 अक्टूबर जबकि विराट दंगल 31 को…

मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज
मेला दिखाने के बहाने 13 वर्षीय किशोरी को ले जाने का आरोप, मुकदमा दर्ज

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय किशोरी को मेला…

कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं
कुशीनगर: डीएम संजय चौहान ने दी दशहरा की शुभकामनाएं

कुशीनगर । जिला अधिकारी ने दी जनपद वासियो को महा नवमी और महा दशमी…

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking