News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: शराब से भरी लग्जरी कार को पुलिस ने किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 7, 2024  |  5:10 PM

41 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: शराब से भरी लग्जरी कार को पुलिस ने किया जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। कोतवाली पडरौना पुलिस ने एक अंतरप्रांतीय अवैध शराब तस्कर गैंग का खुलासा करते हुए,लग्जरी कार से तीन सौ चालीस बोतल भिन्न भिन्न ब्रांड के अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को दबोचा है। पकड़े गए वाहन सहित अवैध शराब की कीमत पंद्रह लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है।

आपके लिए और..- 25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना...

अवैध शराब बिक्री, परिवहन,निष्कर्षण के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार को प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना सुशील कुमार शुक्ला मय पुलिस टीम द्वारा ग्राम बलुचहा नहर पुलिया पर वाहन चेकिंग किया जा रहा था की लग्जरी कार टाटा नेक्सान चेचिस न0 MAT627263KLF28652 इंजन न0 REXTRN03FPYK52734 रंग ग्रे आते हुई दिखाई दिया,जिसे रोक कर चेकिंग किया तो उसका फर्जी नम्बर प्लेट मिला। जिसमे तस्करी कर ले जायी जा रही तीन सौ चालीस बोतल अबैध शराब भिन्न-भिन्न ब्राण्ड की ( जिसमें दौ सौ चौबीस शीशी 750 ML व 116 शीशी 180 ML मार्का MD DOWRLLS न0 1 डिलक्स व्हिस्की फार सेल इन पंजाब आनली के बरामद किया गया। वही एक शराब तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

बताते चले की कोतवाल पडरौना सुशील कुमार शुक्ला,उप निरीक्षक शनि कुमार जवाला,आरक्षी अभिजीत यादव,आरक्षी अनिल यादव,आरक्षी मनोज,आरक्षी नरेंद्र के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे की एक संदिग्ध लग्जरी कार आते हुए दिखाई दिया,जिसके जांच में उपरोक्त कामयाबी हाथ लगी। पकड़े गए तस्कर की पहचान लखवेंद्र सिंह पुत्र गुरुचरण सिंह निवासी सतग्राम गुरुसुर सहनेवाला थाना संगत मंडी जिला भटिंडा पंजाब प्रदेश के रूप में हुई है।

कोतवाल पडरौना सुशील शुक्ला बोले:

इस संवाददाता के प्रश्नों के उतर देते हुए प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पडरौना सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर जिले के खड्डा थाना में पूर्व में अवैध शराब के साथ गिरफ्तार हो चुका है।बरामदगी व गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0 112/2024 धारा 60/63/72 Ex Act व 419/420 भादवि में अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही पुलिस टीम द्वारा किया जा रहा है। साथ ही उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त ने पुछताछ में बताया कि यह अवैध शराब हम लोग पंजाब व हरियाणा आदि राज्यों से ले आकर कुशीनगर के रास्ते बिहार राज्य में ले जाते हैं और अधिक दाम पर विक्री करते है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन
नगर पालिका बनने के बाद भी नहीं सुधरी विद्युत व्यवस्था , सैकड़ों युवाओं ने विद्युत उपकेंद्र पर किया प्रदर्शन

हाटा कुशीनगर। नगर पालिका क्षेत्र में शामिल हुए कई ग्राम सभाओं को आठ वर्ष…

मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा
मोबाइल टावर से केबल काट रहा था अंतरप्रांतीय चोर, तरयासुजान पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। जिले में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत…

25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद
25 हजार का इनामी आसिफ पिस्टल-कारतूस के साथ गिरफ्तार, बिना नंबर बाइक भी बरामद

कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में कप्तानगंज पुलिस को…

टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप
टॉर्च दिखाने के बहाने पांच वर्षीय मासूम को घारी में ले जाने का आरोप

परिजनों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की, बच्ची का इलाज कराया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking