News Addaa WhatsApp Group Join करें

पडरौना: विमर्श की 46 मासिक काव्य गोष्ठी का हुआ शानदार समापन; जब से तू मेरी हो ली है हर रोज हमारी होली है…….

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 6, 2023  |  7:43 AM

1,027 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पडरौना: विमर्श की 46 मासिक काव्य गोष्ठी का हुआ शानदार समापन; जब से तू मेरी हो ली है हर रोज हमारी होली है…….

पडरौना/कुशीनगर। विमर्श साहित्यिक संस्था पडरौना की 46वीं मासिक काव्य गोष्ठी सानिया नगर के कोदई शुक्ल निदान केंद्र के अंतर्गत स्थित एक सभागार में संपन्न हुआ संयोजन डॉक्टर अजय शुक्ला एवं डॉक्टर दिव्या शुक्ला का रहा। गोष्ठी की अध्यक्षता यूएनपीजी कॉलेज पडरौना के पूर्व आचार्य एवं पूर्व विभागाध्यक्ष हिंदी डॉक्टर प्रेमचंद सिंह ने की जबकि बतौर मुख्य अतिथि जनपद कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 सुरेश पटारिया रहे।विशिष्ट अतिथि अजय प्रताप नारायण अध्यक्ष अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति उत्तर प्रदेश डॉ0 आर0 के0 गुप्ता वरिष्ठ रेडियोलॉजिस्ट पत्रकार डीके पांडेय वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानवर्धन गोविंद राव,वरिष्ठ समाजसेवी विजय पांडेय,उपस्थित रहे। संचालन विमर्श के अध्यक्ष आर0के0 भट्ट ‘बावरा’ ने किया। गोष्ठी का आरम्भ विद्या व संगीत की देवी सरस्वती मां के चित्र पर पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। मां सरस्वती की वंदना प्रसिद्ध लोक गायक मंटू पाठक एवं भोजपुरी के शानदार कवि श्री द्विवेदी ने प्रस्तुत किया। गोष्ठी में वरिष्ठ कवि एवं नेहरू इंटरमीडिएट कॉलेज मंसाछापर के पूर्व प्रधानाचार्य मदन मोहन पांडेय ने पढ़ा, जब से तू मेरी हो ली है,हर रोज हमारी होली है।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

आकाश महेशपुरी ने दोहा के साथ जोगीरा की शानदार प्रस्तुति की। कवि संतोष संगम ने मधुर गीत प्रस्तुत किया। अवध किशोर अवधू ने शानदार हास्य व्यंग की रचना पढ़ी। अश्वनी द्विवेदी ने अपनी कविता प्रस्तुत करते हुए पढ़ा जिनगी के सईहारे के सी ख, क बो ना हिम्मत हारे के सीख।
डॉक्टर दिव्या शुक्ला ने अपनी रचना कुछ इस प्रकार प्रस्तुत की,हर दिन ही महिला दिवस है,महिला बिन सब कुछ विकट है।
परंपरागत होली गीतों की प्रस्तुति भोजपुरी के मशहूर कवि मधुसूदन पांडेय एवं मंटू पाठक के साथ पूजा लकी पांडे ने की। इस अवसर पर बलराम राय,रेणुका चौहान रुबी गुप्ता,अशोक शर्मा,उगम चौधरी मगन,बेचू बीए,नूरुद्दीन नूर,डॉक्टर अक्स वारसी,शंभू सजल,कृष्णा श्रीवास्तव मोहन पांडेय भ्रमर,सार्जेंट अभिमन्यु पांडे,जितेंद्र पांडे जोहर,हरेंद्र पांडे,नंदलाल सिंह कांतिपति, सत्य प्रकाश शुक्ल बाबा, सुजीत कुमार पांडेय जय कृष्ण शुक्ल,आर0 के0 भट्ट बावरा,गोमल यादव,अनुराग मिश्र,दीपक मिश्र,असलम निजामी,अरशद सफीर, आदमी अपनी कविताएं प्रस्तुत की।

इस अवसर पर पत्रकार मोहम्मद नईम,संजय चाणक्य, राज सिंह,अब्दुल मजीद , पवन मिश्रा,आफताब आलम, आदित्य दीक्षित,मोहम्मद असलम,आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव,खुर्शीद आलम, अनुराग श्रीवास्तव,मधु सिंह संजना,सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। आगंतुक सभी अतिथियों का डॉ0 अजय शुक्ला ने आभार व्यक्त किया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking