कुशीनगर। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा चलाए जा रहे माइक्रो डोनेशन अभियान का आयोजन भाजपा पिछड़ा मोर्चा के तरफ़ से पडरौना ब्लॉक सभागार में किया गया।
मुख्य अतिथि सदर विधायक पड़रौना माननीय मनीष जयसवाल ने कहा भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य है कि इस सूक्ष्म समर्पण राशि के तहत भारतीय जनता पार्टी के परिवार विचार रखने वाले हर उस व्यक्ति के पास पहुंच सके जो भारतीय जनता पार्टी के लिए समर्पण एवं सहयोग की भावना से पार्टी के अंतिम व्यक्ति तक संपर्क हो सके एवं विचार परिवार के तहत अपना एक छोटा सा समर्पण भारतीय जनता पार्टी को हर एक व्यक्ति योगदान दे कर भारतीय जनता पार्टी एवं राष्ट्र को मजबूत कर सके। विशिष्ट अतिथि भारतीय जनता पार्टी जिला के महामंत्री संतोष दत्त राय एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि आदरणीय प्रदीप जयसवाल ने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है। माइक्रो डोनेशन कार्यक्रम को संचालन जिला महामंत्री सुशील शर्मा ने कहा कि इस अभियान से पार्टी को मजबूती मिलेगी। आप सभी के सूक्ष्म आर्थिक योगदान से पार्टी, राष्ट्र व विश्व कल्याण होगा और भारत एक दिन विश्व गुरु बनेगा। अध्यक्ष पडरौना ब्लाक प्रमुख आशुतोष सिंह बहुगुणा ने किया।
इस दौरान पडरौना नगर अध्यक्ष प्रमोद शाह, हरिओम कुशवाहा, गौरव तिवारी, नवनीत तिवारी, पिछड़ा मोर्चा के जिला के महामंत्री मकेश्वर रौनियार, पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष जवाहर चौहान, विकास यादव, कुलदीप शर्मा, अवनीश शर्मा ,आँचल शर्मा, मुकेश शर्मा , सिद्धार्थ शर्मा, अजय शर्मा, रमेश शर्मा, जितेंद्र शर्मा, आदित्य यादव, विकास पाण्डेय, विपिन मिश्रा, नन्दू निषाद, प्रदुमन निषाद, नागेंद्र चौहान , सुनील यादव, विवेक यादव एवं पार्टी जन उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…