साखोपार/कुशीनगर। मंगलवार को पडरौना विकासखंड के सखवनिया में संचालित महात्मा गांधी इंटरमीडिएट कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय महिला सशक्तिकरण दिवस पर एक सभा का आयोजन हुआ।सभा को संबोधित करते हुए कॉलेज के प्रधानाचार्य कैप्टन सीबी सिंह ने कहा कि महिलाएं किसी से कम नहीं है वह ग्राम पंचायत से लेकर सदन तक व परिवार से लेकर देश के बॉर्डर तक अपनी सेवाएं विभिन्न रूपों में दे रही हैं।तथा कहीं डॉक्टर तो कहीं पायलट तो कहीं शिक्षक के रूप में भी समाज में अपनी अहम भूमिका निभा रही हैं।हमें चाहिए कि हम महिलाओं को उनके किए जा रहे हैं उत्कृष्ट कार्य की सराहना करें वह उन्हें प्रोत्साहन दें ताकि अन्य महिलाएं भी समाज में आगे निकल कर समाज और देश की सेवा कर सकें।कार्यक्रम को राघवेंद्र शरण सिंह ने भी संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन नवनाथ दुबे ने किया। कार्यक्रम में कॉलेज के छात्राओं निशा उपाध्याय,संजना,अनामिका,शिवानी शर्मा,रितिका पांडेय,पलक,,सलोनी वर्मा,मनीषा यादव,गौसिया खातून,साधना गुप्ता,नूपुर यादव आदि को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से दिवाकर राव,मोहम्मद ईशा खाँ, शिव कुमार पांडेय,महेश कुमार मिश्र,रामनिवास,शाकिर अली, राजेंद्र यादव,गोरख यादव, रामप्रीत प्रसाद,उदय प्रकाश सरोज,देवकरण सिंह,प्रवीण कुमार विश्वकर्मा,भोलानाथ विश्वकर्मा,भिक्खू प्रसाद,पंकज श्रीवास्तव,मनोज प्रसाद,दत्तात्रेय आदि विद्यालय के शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
दुबौली में विशाल बरगद ने दो मकानों को बनाया मलबा, डकही में पशु की…
हाटा, कुशीनगर। दो दिनों से हो रही भीषण बारिश और तेज आंधी ने हाटा…
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे पेट्रोल पंप के समीप बालू के…
खड्डा। नारायणी नदी के बढ़े जलस्तर से उत्पन्न बाढ़ की स्थिति को देखते हुए…