पडरौना/कुशीनगर।अपर जिला जज/सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण कुशीनगर श्याम मोहन जायसवाल ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण,लखनऊ के निर्देशानुसार दिनांक 04.03.2023 से दिनांक 11.03.2023 तक अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस सप्ताह मनाया जा रहा है,जिसके क्रम में आज दिन शुक्रवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, कुशीनगर के तत्वावधान में महिला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विकास भवन, कुशीनगर स्थान पडरौना के सभागार कक्ष में किया गया।
श्याम मोहन जायसवाल, अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,कुशीनगर द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया,अपने संबोधन में महिलाओं के साथ हो रहे भेद-भाव,कार्यस्थल पर महिलाओं का लैंगिंक उत्पीड़न आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी दिया गया। दो महिला रिसोर्स पर्सन पूनम जायसवाल अधिवक्ता,सुमन सिंह,अधिवक्ता व टेली लाॅ अधिवक्ता नजमा खातून के द्वारा महिलाओं के अधिकार, घरेलू हिंसा,दहेज उत्पीड़न, भ्रुणहत्या,गिरते लिंगानुपात, पारिवारिक विवाद आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दिया गया।
इस कार्यक्रम में लगभग 65 आँगनबाड़ी कार्यकत्री उपस्थित रही। पीएलवी अनुसुईया सिंह,पीएलवी अमिताब श्रीवास्तव एवं पीएलवी संजय कुमार शाही ने भी उपस्थित समस्त आँगनबाड़ी कार्यकत्रियों को महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरुक किया। साथ ही यह भी बताया कि आप सभी आँगनबाड़ी कार्यकत्रि समाज में प्रतिदिन कार्य करती है, आप लोग समाज के मुख्य धारा से जुड़ी हुई हैं।आप लोग समाज के ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को जागरूक करें।
इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण,कुशीनगर के कर्मचारीगण राजकुमार वर्मा, विजय कुमार मिश्र,अमरनाथ यादव,रविन्द्र नाथ आदि उपस्थित रहे।
हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…
मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…
हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…
मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…