कसया/कुशीनगर । कसया ब्लाक के गांव सिरसिया खोहिया में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। इनमें कुल 47 मामले सामने आए। इनमें 15 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष को समाधान हेतु संबंधित विभागों को भेज दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने गांव में हुए विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। चौपाल में राशन कार्ड में नाम चढ़वाने, पीएम किसान व पेंशन, आवास, आंगनबाड़ी संबंधी मामले सबसे अधिक आए। बीडीओ सुधा पांडेय ने कहा कि सरकार गांवों के विकास को लेकर संवेदनशील है। शहर की भांति गांवों को भी सुसज्जित करने की योजना बनाई है। ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान उनके गांव में ही हो इसीलिए गा्रम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने गांव के विकास, मनरेगा, आवास, पेंशन, शौचालय, अमृत सरोवर, पेयजल, खेल मैदान, स्वच्छ भारत मिशन के तहत चल रहे कार्यों सहित अन्य योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया। एडीओ पंचायत चंद्रिका प्रसाद ने विकास व मनरेगा की योजनाओं व मजदूरों को मिलने वाले लाभ के बारे में जानकारी दी। एडीओ एजी अरविंद सिंह व सपना शर्मा ने कृषि, लघू सिचाई विभाग से गंगा धर दूबे, एनआरएलएम के अरविंद कुमार व भभूति यादव ने स्वयं सहायता समूहों के क्रिया कलाप पर प्रकाश डाला। कसया सीएचसी के डा. सावित्री सिंह की टीम ने 81 मरीजों की जांच किया और दवा का वितरण किया। प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने आभार ज्ञापित किया। संचालन सचिव मधुसूदन यादव ने किया। रोजगार सेवक नीलम सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अरूंधती देवी, सुमन चौबे, बेचनी देवी, जयंती सिंह, इसरावती, आशा कार्यकर्ता ममता देवी, पुष्पा शर्मा, कोटेदार प्रितम चौबे, राजमंगल कुशवाहा, पंचायत सहायक अंजलि रानी चौबे, जेई शमसुल मिर्जा बेग, अनुराधा देवी, अखिलेश पांडेय आदि उपस्थित रहे।
कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के बहादुरपुर बैरियर पर पुलिस चेकिंग से बचने के लिए…
बाल्मीकि टाइगर रिजर्व के मदनपुर वन रेंज की घटना खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से…
ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों का त्वरित संचालन एवं आईजीआरएस शिकायतों के प्राथमिकता से…
कुशीनगर। उत्तर प्रदेश-बिहार सीमा पर स्थित समउर बाजार में आयोजित ऐतिहासिक ढोल मेले को…