News Addaa WhatsApp Group Join करें

पनियहवा तिराहे पर रेलवे की जमीन पर बने दो दर्जन दुकानों को कराया गया खाली

Sanjay Pandey

Reported By:

May 20, 2025  |  3:54 PM

175 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पनियहवा तिराहे पर रेलवे की जमीन पर बने दो दर्जन दुकानों को कराया गया खाली
  • तहसीलदार महेश कुमार की अगुवाई में चला बुलडोजर, कराया अतिक्रमण मुक्त

खड्डा/कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा तिराहे पर रेलवे की जमीनों पर अवैध रूप से संचालित दर्जनों दुकानों को मंगलवार को तहसीलदार के नेतृत्व में बुलडोजर चला कर कब्जा मुक्त कराया गया।

आपके लिए और..- कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का...

मंगलवार को रेल प्रशासन की ओर से आईडब्ल्यू के एस लाल, तहसीलदार महेश कुमार की अगुवाई में पनियहवा तिराहे पर रेलवे की जमीन पर अवैध रूप से झोपडी, कटरैन आदि रखकर दुकान संचालित कर रहे दुकानों को नोटिस के बाद भी कब्जा खाली न करने के बाद भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर लगाकर अतिक्रमण मुक्त करा दिया गया। रेलवे प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी है कि दुकानदार उक्त जमीन पर भविष्य में किसी प्रकार की अतिक्रमण न करें।

अतिक्रमण हटाने के दौरान तहसीलदार महेश कुमार, जीआरपी चौकी प्रभारी पड़रौना मनोज कुमार यादव, कान्स्टेबल कुलमीत यादव, आरपीएफ पुलिस फोर्स सहित हनुमानगंज के प्रभारी निरीक्षक मनीष कुमार पांडेय पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल
फरियादियों की समस्याओं का त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता : एसडीएम डा. संतराज बघेल

शासन की योजनाओं का शत् प्रतिशत क्रियान्वयन एवं जनसमस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण…

कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!
कुशीनगर : चेतावनी बेअसर तो पुलिस ने बजाया कानून का ‘सायरन’! 104 पर मुकदमा;कसया में सबसे ज्यादा 18 केस ,पढ़े पूरी खबर!!

कुशीनगर। त्योहारों में तेज आवाज में डीजे बजाने वालों को कुशीनगर पुलिस ने जोरदार…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking