News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्ति जागरण में रात भर गोता लगाते रहे ग्रामीण

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Aug 8, 2025  |  8:36 PM

213 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्ति जागरण में रात भर गोता लगाते रहे ग्रामीण WhatsApp
Responsive image

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा शाहपुर के महुअरिया टोले पर मन्दिर परिसर में आयोजित भक्ति जागरण के दौरान कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की झाँकियों सहित भक्ति गीतों को प्रस्तुत किया गया l जिसे देख और सुन कर भक्ति गीतों में सराबोर हो रहे ग्रामीण रात भर गोता लगाते रहे l

आपके लिए और..- थानेदार की कुर्सी पर बैठीं छात्रा अंशिका सिंह, एक दिन...

ज्ञात हो ? कि विकास खंड कप्तानगंज अंतर्गत स्थित ग्राम सभा शाहपुर के महुअरिया में नवनिर्मित मन्दिर में शिव लिंग् सहित शिव परिवार की स्थापना ( प्राण प्रतिष्ठा ) के लिए आयोजित तीन दिवसीय अनुष्ठान को गुरुवार सात अगस्त के दिन आचार्य पंडित वशिष्ठ मुनि पाण्डेय द्वारा प्रमुख यजमान पत्नी सहित गनपत गुप्ता के साथ मन्दिर निर्माण में योगदान देने वाले अन्य यजमानों से हवन और पूजन कराते हुए अनुष्ठान को सम्पन्न कराया गया l

और इस मन्दिर के अंदर विराजमान शिव लिंग् को सर्वेश्वर महादेव का नाम भी दिया गया l और ग्रामीणों सहित क्षेत्रीय लोगों में महाप्रसाद का वितरण भी कराया गया l तथा रात्रिकालीन समय में मन्दिर के परिसर में आयोजित भक्ति जागरण के दौरान बाहर से आए हुए कलाकारों द्वारा विभिन्न प्रकार की झाकियाँ निकाली गई तथा भक्ति गीतों पर आधारित गीत भी प्रस्तुत किए गए l जिसे देख और सुन कर ग्रामीण भक्ति गीतों में सराबोर हो रात भर ग्रामीण गोता लगाते और झूमते रहे l

इस अवसर पर सेतबान पटेल, बिमलेश गुप्ता, सच्चिदानंद चौरसिया, सतेंद्र गुप्ता, सुमित गुप्ता, मनीष भारती, सुबास गुप्ता, चंदन यादव, सुमंतमणि पटेल, विजय पटेल, दिलीप पटेल, मनोज गुप्ता, भरत गुप्ता, मनोज यादव, पन्नू गुप्ता, जितेंद्र गुप्ता, अखिलेश यादव, सुनील गुप्ता, बृजमोहन गुप्ता, बबलू गुप्ता, शिवशंकर पटेल, शेषनाथ पटेल व प्रधान रमाकांत सहित ग्रामीणों संग महिलाएं भी उपस्थित रही l

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत
पोखरे में डूबने से 70 वर्षीय वृद्ध की मौत

हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका के वार्ड संख्या 25 इंदिरा नगर में स्थित पोखरे में…

ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक

मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधार के लिए 17 और 24 अक्टूबर को…

60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला
60 वर्षीय व्यक्ति का शव नहर में उतराता मिला

अहिरौली बाजार/कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के सहजौली नहर में एक 60 वर्षीय व्यक्ति…

आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष
आंचल पटेल बनी एक दिन का थानाध्यक्ष

अहिरौली बाजार/कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाने में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें प्रकृति इंटरनेशनल स्कूल, चुरामन…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking