News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रेम प्रसंग के चलते हुई शैलेश शुक्ल की हत्या

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 21, 2026  |  6:59 PM

1,225 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रेम प्रसंग के चलते हुई शैलेश शुक्ल की हत्या
  • अश्लील फोटो व वीडियो के वायरल करने की धमकी से युवती रहती थी परेशान

हाटा कुशीनगर । स्थानीय नगर पालिका के मुख्य बाजार में लगभग एक सप्ताह पूर्व से चल रहे डिजनी लैंड मेला में बीती रात एक युवती द्वारा दुपट्टा से अपने प्रेमी का गला दबाकर हत्या कर दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। हत्या को अंजाम देकर भाग रही उक्त युवती को दोराची पुल के पास से गश्ती पुलिस ने संदेह होने पर उसे कब्जे में ले लिया।

आपके लिए और..-  IGRS में फिर नंबर-1 कुशीनगर पुलिस! लगातार तीसरी बार यूपी...

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा पूछताछ के दौरान उक्त युवती अपना नाम आरती अहिरवार पुत्री हल्की राम निवासी गोविन्दपुरम थाना बापूधाम गाजियाबाद बताया। उसने यह भी बताया कि गोरखपुर में लगे मेले के दौरान मृतक शैलेश शुक्ल निवासी तमकुही रोड सेवरही से प्रेम संबंध हो गया और उसी दौरान मृतक द्वारा मेरा अश्लील फोटो व वीडियो बना लिया गया और उसी अश्लील फोटो व वीडियो के आधार पर उसे मृतक ब्लैकमेल करता रहा। इस समय वह देवी पाटन में लगे मेले मे जलपरी का काम कर रही थी कि मृतक द्वारा उसे हाटा में चल रहे डिजनी लैंड मेले मे बुलाया गया तथा रात को 12 बजे के बाद दोनों खा पीकर सोये इसी दौरान आरती ने मृतक से यह कहा कि तुम मेरा अश्लील फोटो व वीडियो को अपने मोबाइल से डिलीट कर दो और वायरल मत करो इससे मेरी प्रतिष्ठा जा रही है। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी बढ़ गयी और मृतक नशें में धुत था इसका लाभ उठाकर उक्त युवती ने अपने दुपट्टे से उसका गला कस कर उसकी हत्या कर दी तथा मौके से फरार हो गयी लेकिन जैसे ही उक्त युवती दोराची पुल के पास लगभग 3 बजे भोर में पहुंची कि गश्ती पुलिस ने संदेह के आधार पर उसे कब्जे में लेकर कोतवाली लायी और कड़ाई से पूछताछ शुरु कर दिया। पूछताछ के दौरान उक्त युवती ने आप बीती बताई और हत्या का अपराध कबूल किया।

उक्त युवती की शादी हो चूंकि है तथा मृतक की भी शादी हो गयी और उसके चार बच्चे भी है। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम हेतु भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक संजय दुबे ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जायेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking