News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रशासन को खुली चुनौती, तहसील क्षेत्र में संचालित हो रहे कुछ विद्यालय

Sanjay Pandey

Reported By:

Dec 31, 2025  |  4:07 PM

277 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रशासन को खुली चुनौती, तहसील क्षेत्र में संचालित हो रहे कुछ विद्यालय
  • ठंड को देखते हुए प्रशासन ने की है स्कूल से बच्चों की छुट्टी

खड्डा, कुशीनगर। बुधवार को ठंडी हवा के साथ कंपकंपाती ठंड और गलन से जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जिला प्रशासन ने इसे देखते हुए इंटर तक के कक्षाओं तक बच्चों की छुट्टी कर दी है बावजूद इसके कुछ निजी विद्यालय मनमानी रवैया अपनाते हुए आदेश की धज्जियां उड़ाई रहे हैं। प्रशासन का इनके उपर कोई अंकुश नहीं दिख रहा है। इससे बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आपके लिए और..- शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

बुधवार को मौसम ने अचानक करवट बदली और मौसम काफी सर्द हो गया ठंडी हवा ने गलन बढ़ा दी, जिसे देखते हुए जिला प्रशासन ने दो दिनों पूर्व से ही शिक्षक संस्थाओं में 29 दिसम्बर से प्राथमिक से लेकर इंटर तक की कक्षाओं के बच्चों की छुट्टी कर दी है बावजूद इसके छितौनी नगर पंचायत में स्थित एक इंटर कालेज और खड्डा विकास खण्ड के ग्रामीण क्षेत्रों के कुछ विद्यालय प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए स्कूल खोल बच्चों का परीक्षा आदि के नाम पर विद्यालय संचालित कर रहे हैं जिससे अभिभावकों एवं स्थानीय लोगों में काफी नाराज़गी है।

यह चुनौती बच्चों की सुरक्षा और प्रशासन के आदेशों को पालन को लेकर है जैसा कि खड्डा तहसील क्षेत्र अन्तर्गत देखा जा रहा है। इस संबंध में तहसील प्रशासन से पक्ष को जानने का प्रयास किया गया लेकिन पक्ष नहीं मिल सका।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking