News Addaa WhatsApp Group Join करें

पटहेरवा में एंटी रोमियो का एक्शन, दो गिरफ्तार वाहन सीज

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jul 25, 2026  |  8:04 PM

222 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पटहेरवा में एंटी रोमियो का एक्शन, दो गिरफ्तार वाहन सीज

कुशीनगर। महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे एंटी रोमियो मिशन शक्ति फेज-5.0 (द्वितीय चरण) के तहत थाना पटहेरवा पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं एक वाहन को सीज किया गया, जबकि दो अन्य लोगों को मौके पर चेतावनी देकर माफीनामा लिया गया।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत यादव के नेतृत्व में थाना पटहेरवा पुलिस ने विद्यालयों, महाविद्यालयों, कोचिंग संस्थानों, बाजारों, बस स्टैंड तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर सघन चेकिंग और पैदल गश्त की। अभियान के दौरान महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान रवीन्द्रनाथ टैगोर इंटर कॉलेज, सठियाव के आसपास संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त पाए गए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा यातायात नियमों के उल्लंघन एवं संदिग्ध परिस्थितियों में पाए गए एक वाहन को सीज कर दिया गया। दो अन्य लोगों से भविष्य में ऐसी गतिविधियों में शामिल न होने का माफीनामा लेकर कड़ी चेतावनी दी गई।
गिरफ्तार आरोपितों के विरुद्ध धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त
नितिश गोंड पुत्र चन्द्रदेव गोंड, निवासी गड़हरिया, थाना तुर्कपट्टी, जनपद कुशीनगर,कमलेश यादव पुत्र रामविलास यादव, निवासी कोइन्दी बुजुर्ग, थाना तमकुहीराज, जनपद कुशीनगर के रूप में हुआ हैं।

आपके लिए और..- शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज...

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में
थानाध्यक्ष प्रविन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक विशाल कुमार, कांस्टेबल श्रीकृष्ण पाण्डेय, महिला कांस्टेबल निधि श्रीवास्तव तथा महिला कांस्टेबल प्रियंका यादव ने संयुक्त रूप से अभियान को सफल बनाया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले में मिशन शक्ति और एंटी रोमियो अभियान लगातार जारी रहेगा। स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों पर महिलाओं एवं छात्राओं की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार
छापा पड़ा तो मचा हड़कंप, 10 किलो मांस के साथ दो गिरफ्तार

तराजू, ठीहा, बांका और चाकू बरामद; पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व आर्म्स एक्ट में…

शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी
शादी का झांसा देकर युवती का यौन शोषण, मुकदमा दर्ज होते ही 48 घंटे में दबोचा गया आरोपी

कुशीनगर। शादी का झांसा देकर वर्षों तक युवती का यौन शोषण करने और शादी…

सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली
सेवरही में बाइक चोरों का आतंक! दो माह में आठ मोटरसाइकिलें चोरी, पुलिस के हाथ खाली

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल चोरी की बढ़ती घटनाओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking