News Addaa WhatsApp Group Join करें

किसानों के खाते में 26 फरवरी तक का भुगतान भेजा गया

Ram Bihari Rao

Reported By:

Mar 9, 2023  |  5:54 PM

538 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
किसानों के खाते में 26 फरवरी तक का भुगतान भेजा गया
  • गन्ना मूल्य भुगतान में त्रिवेणी चीनी मिल अग्रणी

रामकोला, कुशीनगर । रामकोला नगर स्थित त्रिवेणी चीनी मिल बकाया मूल्य के भुगतान को जनपद में  अग्रणी रखते हुए गुरूवार को 20फरवरी से 26 फरवरी तक के खरीदे गए गन्ने का  भुगतान 12.55 करोड़ रूपये किसानों के खाते में क्रेडिट के लिए भेज दिया है। उक्त आशय की जानकारी प्रधान प्रबंधक यश राज सिंह व कारखाना प्रबंधक मानवेंद्र राय ने संयुक्त रूप से एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि चीनी मिल ने इसके पूर्व 19 फरवरी तक का सप्लाई गन्ने का भुगतान किसानों के खाते में भेज चुकी है। उन्होंने कहा कि चीनी मिल के लिए किसान हित सर्वोपरि है। नए सत्र में अभी तक चीनी मिल द्वारा178.78  करोड़ रूपये का गन्ना मूल्य भुगतान किया जा चुका है।चीनी मिल 8 मार्च तक 56.63 लाख कुंतल गन्ने की पेराई कर 5.86 लाख कुंतल चीनी का उत्पादन कर चुकी है।

आपके लिए और..- मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर...

त्रिवेणी चीनी मिल के समय से गन्ना मूल्य भुगतान व कार्य प्रणाली की सराहना करते हुए सहकारी गन्ना समिति पंजाब के निवर्तमान चेयरमैन मुरारी मिश्रा, सहकारी गन्ना समिति खेतान के निवर्तमान चेयरमैन विचित्र नरायण मणि सिंह सहित क्षेत्र के किसान सम्भव कुमार अन्सारूल,मनोज पांडेय,गोपाल राव सहित तमाम किसानों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल
मार्ग दुर्घटना में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र अंतर्गत परतावल – पिपराइच मुख्य मार्ग पर स्थित पकड़ी चौराहे…

खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान
खनन विभाग की कार्रवाई से हड़कंप, दो दिन में छह ट्रकों पर 4.50 लाख का चालान

हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking