Friday, 20 November 2026 | कुशीनगर • गोरखपुर • देवरिया • बिहार • मुंबई
अड्डा ब्रेकिंग • हत्या के प्रयास के मामले में तीन अभियुक्त गिरफ्तार• UP Police, Lekhpal & SSC Exam Preparation Guide 2027: बिना महंगी कोचिंग के घर बैठे सरकारी नौकरी की तैयारी कैसे करें? जानें बेस्ट किताबें और फ्री मॉक टेस्ट ऐप्स• नया जनसेवा केंद्र (CSC ID) कैसे खोलें? एक ही दुकान से पैन कार्ड, पासपोर्ट, बिजली बिल और टिकट बुकिंग से करें मोटी कमाई• Kushinagar RTO (UP-57) Complete Guide 2026: पडरौना ARTO ऑफिस का पता, हेल्पलाइन नंबर और घर बैठे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने का पूरा तरीका• तहसीलदार महेश कुमार को दी गई भावभीनी विदाई
Advertisement

आगामी त्यौहार को लेकर थाना जटहां बाजार में पीस कमेटी की बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क
Feb 28, 2023, 8:41 AM IST • अब तक 633 लोगों ने पढ़ा • ⏱️ पढ़ने में समय: 1 मिनट
  • आपसी प्रेम, सौहार्द व भाईचारे के साथ मनाए त्योहार :एसओ राजकुमार बरवार

नेबुआ नौरंगिया/कुशीनगर। जटहां बाजार थाना क्षेत्र में आगामी त्योहारो को लेकर क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखने के उद्देश्य से जटहां बाजार थाना परिसर में थानाध्यक्ष राजकुमार बरवार के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक की गई बैठक में थानाध्यक्ष बरवार ने कहा कि होली व सब्ब ए बारात आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द का त्यौहार है ।

यह उत्सव आपसी प्रेम, भाईचारे व सौहार्द के साथ मिलजुलकर मनाया जाता है। थाना क्षेत्र में स्थित गाँव व कस्बों में पुलिस की हर गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी तथा हर एक छोटी से छोटी घटनाओ व अपराध की सूचना गांव के प्रधान व चौकीदारो के माध्यम से मिलनी चाहिए। साथ ही साथ आने वालों त्योहारो होली व सब्ब ए बारात में उपद्रव करने वालो को चिन्हित कर उनके उपर कठोर कार्यवाई की जाएगी। क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखना हम सब की जिम्मेदारी है। इस दौरान उप निरीक्षक सहित पुलिसकर्मी तथा क्षेत्र के गणमान्य लोगों सहित ग्राम प्रधान व चौकीदार मौजूद रहे।

Advertisement

कुशीनगर और पूर्वांचल की हर खबर सबसे पहले पाएं
News Addaa के आधिकारिक WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
अभी जुड़ें
WhatsApp शेयर अगली खबर
News Addaa – Kushinagar Breaking News in Hindi