News Addaa WhatsApp Group Join करें

पीस कमेटी की बैठक हुआ आयोजित

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Mar 5, 2025  |  6:55 PM

219 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पीस कमेटी की बैठक हुआ आयोजित WhatsApp
Responsive image
  • शांति व सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाए त्योहार, कुशीनगर पुलिस शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए है कटिबद्ध — ओमप्रकाश तिवारी, थानाध्यक्ष कसया

कसया। बुधवार को कसया पुलिस ने थाना क्षेत्र के सपहा सहित विभिन्न जगहों पर पीस कमेटी की मीटिंग किया गया। एसपी संतोष कुमार मिश्रा के निर्देशन में कसया पुलिस आगामी त्यौहारों होली,रमाजान को सकुशल सम्पन्न कराने को लेकर पीस कमेटी की बैठक हुआ। जानकारी के मुताबिक, बुधवार को सपहा चौराहे सहित विभिन्न स्थानों पर थानाध्यक्ष कसया ओमप्रकाश तिवारी की अध्यक्षता में व एसआई विवेक तिवारी की मौजूदगी में पीस कमेटी की बैठक आयोजित हुई। बैठक में संभ्रांत लोग, धर्मगुरु व आमजन शामिल हुए। इस दौरान लोगों से आगामी त्योहारो को शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ मनाने का अपील किया गया।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

इस दौरान थानाध्यक्ष कसया ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि शांतिपूर्ण व सौहार्द के साथ त्यौहार मनाए।अगर कोई असामाजिक तत्व व्यवधान उत्पन्न करता है या बाधा डालता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। त्योहारों के दौरान कोई भी नई परंपरा कायम न करें। ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

हल्का एसआई विवेक कुमार तिवारी ने कहा कि आगामी त्योहारो को सौहार्दपूर्ण व माहौल में मनाए। त्योहारों पर कोई भी ऐसा कार्य न करें जिससे अमन-चैन में बाधा उत्पन्न हो। शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जायेगी। थानाध्यक्ष कसया ओमप्रकाश तिवारी ने कहा कि थाना क्षेत्र में लगातार पीस कमेटी की बैठक की जा रही है। लोगों से आगामी त्यौहारों होली,रमाजान को शांति और सौहार्दपूर्ण ढंग से मनाने की अपील किया गया है। कानून व्यवस्था सुदृढ रखने तथा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाये रखने हेतु लगातार भ्रमणशील रहकर पीस कमेटी मीटिंग की जा रही है।

इस दौरान हेड कांस्टेबल रणजीत सिंह, कांस्टेबल उमेश सिंह, लक्ष्मण वर्मा, विकास जायसवाल, गौरीशंकर जायसवाल,जयप्रकाश कुशवाहा, वकील अंसारी, सुभाष जायसवाल, रामसेवक शर्मा, कमलेश जायसवाल, संतोष सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking