खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। खड्डा विकास खण्ड के हनुमानगंज गांव के लोगो ने खड्डा थाना मुख्यालय पहुंचकर एसडीएम खड्डा से अपने खेती, फसल व घर के बर्बाद होने की क्षतिपूर्ति सरकार से दिलाने की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। एसडीएम अरविंद कुमार ने लोगों को नियमानुसार सर्वे कराते हुए मदद का आश्वासन दिया है।
शनिवार को हनुमानगंज के ग्रामप्रधान जनार्दन प्रसाद के नेतृत्व में बेंचू, प्रिंस मद्धेशिया, शेर बहादुर, हरिश्चंद्र,चंदा, मुन्ना, हरेन्द्र सहित सेकड़ो से ज्यादा महिला व पुरूष तहसील मुख्यालय पहुंचे, वहाँ पता चला की एसडीएम थाना दिवस पर है तो लोग जुलूस के शक्ल में थाने पहुँच प्रदर्शन किया। लोगों की मांग थी की हनुमानगंज गाँव के लगभग पूरी आबादी गंडक नदी उस पार वालगोविन्द छपरा आदि दियारा के खेती व मजदूरी पर आश्रित है। नदी द्वारा उनके खेत व फसल को काट दिया गया है, जो जमीन बचा है वह फसल बर्बाद हो गया है। दियारा में झोपड़ी डालकर खेती बारी करते थे वह भी कट गया है।
एसडीएम अरविंद कुमार ने लोगों को नियमानुसार सर्वे कराते हुए मदद का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग वापस हो गये।
पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…
खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…
खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…
चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…