News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोले गुजरात वासी…थैंक्यू कुशीनगर पुलिस!

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Dec 15, 2022  |  4:06 PM

1,733 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोले गुजरात वासी…थैंक्यू कुशीनगर पुलिस! WhatsApp
Responsive image

कुशीनगर । गुजरात से शादी में आई एक महिला का गायब ट्राली बैंग मिला तो उसकी खुशी का ठिकाना नही रहा,उसने अपना समान पाते ही बोल उठी थैंक्यू कुशीनगर पुलिस! ये नजारा गुरुवार को इस जनपद के उत्तर प्रदेश सीमा पर पर स्थित तरयासुजान थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी बहादुरपुर मे दोपहर को दिखा। आपरेशन त्रिनेत्र के अंतर्गत लगाए गए सीसी टीवी कैमरे के मदद से कुशीनगर के धवल जयसवाल की पुलिस ने गुजरात प्रदेश से अपने रिश्तेदार के घर शादी में आए एक महिला की बैंग वापस कराया। उक्त बैंग में लगभग अस्सी हजार की जेवरात,और महंगे कपड़े थे, महिला और परिजनों ने चौकी प्रभारी बहादुरपुर अवनीश कुमार और कुशीनगर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया.

आपके लिए और..- थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग...

आटो में छूट गया था बैंग

मूल रूप से गुजरात प्रदेश के वालसड़ जिला निवासी मंजेश देसाई जिले के वापी नगर में एक पेपर मिल में प्लांट मैनेजर है, अपने एक मित्र के बेटी के शादी में शामिल होने गोपालगंज जिले के टड़वा गांव में बीते बारह दिसम्बर को आ रहे थे, बस से गोरखपुर से बिहार के लिए चले,चूंकि बस सलेमगढ़ के पास खराब हो गई,तब वह आटो पकड़ कर बिहार के बथना कुटी के लिए निकले,जल्दी में आटो में ही उनका ट्राली बैंग छूट गया। उन्होंने तत्काल आपबीती पुलिस चौकी बहादुरपुर पर आकर चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह से बताई,चौकी प्रभारी ने मामले को गोपनीय तरीके से जांच शुरू किया,साथ राष्ट्रीय राज मार्ग के किनारे दुकानों में लगे सीसी फुटेज को खंगाला।

चिन्हित हुए दो आटो

जांच के उपरांत दो आटो को चिन्हित किया गया, लेकिन फुटेज में आटो का नंबर क्लियर नहीं था। जिसके बाद चौकी प्रभारी अवनीश कुमार सिंह,आरक्षी विरेन्द्र सिंह,आरक्षी सदानंद पटेल ने एक आटो की हुलिया के आधार पर पहचान करते हुए आटो चालक को बुलाया, और पूछ ताछ शुरू किया, पुलिसिया जांच के क्रम में आटो चालक भी ईमानदार निकला,उसने बताया की बैंग छूटा था, जिसे हम अपने घर रखा हु।जिसके बाद पुलिस ने गुरुवार को बैंग और उसमे रखा गया जेवरात और सभी समान को रिश्तेदार के घर आए गुजरात वासियों को सुपुर्द कर दिया। अपनी सभी समान पाकर गुजरात वासी फूले नहीं समा रहे थे,उन्होंने धवल जयसवाल की पुलिस को काफी साधुवाद दिया।

बोले सीओ जितेन्द्र सिंह कालरा

इस विषय में बातचीत के क्रम में पुलिस क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जितेन्द्र सिंह कालरा ने बताया की तीन दिन के अंदर खोया ट्राली बैंग खोज लिया,पुलिस के लिए मुस्किल टास्क था,सीसीटीवी कैमरे की मदद से काफी हद तक पुलिस का काम आसान हो गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना
थानेदार की कथित बदसलूकी पर भड़के अजय लल्लू, समर्थकों संग थाने के गेट पर दिया धरना

कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…

अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल
अवध शुगर मिल के बॉयलर का विधि-विधान से पूजन, जीएम बोले- किसान धैर्य रखें, जल्द शुरू होगी मिल

हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…

वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार
वृक्ष की जड़ हटी, मोक्षधाम के विकास ने पकड़ी रफ्तार

मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking