कुशीनगर। यूं तो आपने पुलिस के कई चेहरों के बारे में सुना होगा या पढ़ा होगा, लेकिन हम आपको यहां पुलिस के ऐसे चेहरे से रूबरू करा रहे हैं जिसे पढ़कर आप कुशीनगर पुलिस को सैल्यूट करेंगे। आपको बता दे, धवल का मतलब साफ, स्वच्छ, निर्मल होता है और जिनका मुखिया “धाकड़” धवल हो तो उनकी पूरी टीम प्रशंसा के पात्र हो ही जाती है, अपनी विशिष्ट कार्यशैली के लिए चर्चित कुशीनगर के पुलिस अधीक्षक आईपीएस धवल जायसवाल ने एक बार फिर एक मित्र पुलिस की भूमिका अदा की।
ताजा मामला बिते दिन का है, जब कुशीनगर के लोकप्रिय एसपी आईपीएस धवल जायसवाल शुक्रवार को जनसुनवाई कर रहे थे इस दौरान एक दिव्यांग जो महोदय के समक्ष अपनी शिकायत देने आया था, जिसकी शिकायत को “धाकड़” धवल ने सुना और त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया, चलने में असमर्थ दिव्यांग को देख एसपी ने आरक्षी कां० प्रदीप यादव के माध्यम से दिव्यांग को उसके गन्तव्य तक सकुशल पहुँचवाया। “धाकड़” धवल के इस रूख से भौंचक दिव्यांग फरियादी बोला साहब पुलिस वालों के बारे में जो सुना था आज सब गलत निकला। वह एसपी आईपीएस धवल जायसवाल को दुआएं देता और लोगों से तारीफ करता हुआ ने कुशीनगर पुलिस को धन्यवाद ज्ञापित किया
कुशीनगर। धनतेरस, छोटी दीपावली और बड़ी दीपावली के त्योहार पर बाजारों में उमड़ने वाली…
कुशीनगर। सेवरही में जनप्रतिनिधियों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कथित दुर्व्यवहार का मामला तूल…
हाटा (कुशीनगर)। हाटा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड चीनी मिल में आगामी पेराई…
मथौली बाजार कुशीनगर। विकास खण्ड मोतीचक के पूर्वी छोर पर स्थित छोटी गंडक नदी…