News Addaa WhatsApp Group Join करें

पिट्ठू बैग में छिपा था ‘मोबाइल का खजाना’! चेकिंग में खुली पोल, 20 लाख के 60 चोरी के मोबाइल के साथ अंतरप्रांतीय आरोपी गिरफ्तार

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Sep 8, 2026  |  6:44 PM

148 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पिट्ठू बैग में छिपा था ‘मोबाइल का खजाना’! चेकिंग में खुली पोल, 20 लाख के 60 चोरी के मोबाइल के साथ अंतरप्रांतीय आरोपी गिरफ्तार

कुशीनगर। तरयासुजान पुलिस की चेकिंग के दौरान एक शातिर अंतरप्रांतीय मोबाइल खरीदार और विक्रेता पुलिस के हत्थे चढ़ गया। बहादुरपुर पुलिस चौकी पर चल रही संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु और वाहनों की चेकिंग के दौरान सवारी गाड़ी में पिट्ठू बैग लेकर बैठे युवक की संदिग्ध हरकतों ने पुलिस का शक बढ़ा दिया। पुलिस को देखकर घबराए युवक की तलाशी ली गई तो उसके बैग से एक-दो नहीं, बल्कि अलग-अलग कंपनियों के 60 मोबाइल फोन बरामद हुए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

आपके लिए और..- युवा खड्डा महोत्सव में थिरके कदम, नृत्य प्रतियोगिता में शिवम्...

जानकारी के अनुसार तरयासुजान थाना क्षेत्र की बहादुरपुर पुलिस चौकी पर पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सवारी वाहन में पिट्ठू बैग लेकर बैठा युवक पुलिस की चेकिंग देखकर असहज और घबराया हुआ नजर आया। पुलिसकर्मियों को उसकी गतिविधियां संदिग्ध लगीं तो उसे रोककर पूछताछ की गई और बैग की तलाशी ली गई। बैग खुलते ही पुलिस भी हैरान रह गई। उसके अंदर विभिन्न कंपनियों के 60 मोबाइल फोन रखे हुए थे। मोबाइलों के संबंध में आरोपी संतोषजनक जवाब नहीं दे सका, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गौरीशंकर कुमार पुत्र लक्ष्मीनारायण साह, निवासी जीहुली, थाना पताही, जनपद मोतिहारी, बिहार के रूप में हुई है।

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अलग-अलग शहरों के चोर बाजार से चोरी के मोबाइल खरीदकर बिहार के ग्रामीण इलाकों में ले जाकर बेचता था। इतना ही नहीं, मोबाइल के महंगे पार्ट्स को भी मोबाइल रिपेयरिंग की दुकानों पर बेचकर मुनाफा कमाता था। पुलिस अब बरामद 60 मोबाइल फोन के स्रोत और इनके वास्तविक मालिकों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। साथ ही यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

बोले सीओ तमकुहीराज जयंत कुमार..!

क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज जयंत कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त शातिर दिमाग का है। वह विभिन्न स्थानों से चोरी के मोबाइल खरीदकर उन्हें बिहार के अलग-अलग क्षेत्रों में बेचता था। इसके अलावा मोबाइल के महंगे पार्ट्स निकालकर रिपेयरिंग दुकानों पर बेचने से भी मुनाफा कमाता था। बरामद 60 मोबाइल फोन की अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये के आसपास है।

इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, उपनिरीक्षक अतुल कुमार बिन्द, उपनिरीक्षक एवं कार्यवाहक चौकी प्रभारी बहादुरपुर मनीष कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश कुमार व विवेक सिंह, तथा आरक्षी रामनिवास यादव, उपेन्द्र यादव और आदर्श मिश्रा की अहम भूमिका रही।

एक पिट्ठू बैग, 60 मोबाइल और करीब 20 लाख का माल—बहादुरपुर की चेकिंग ने खोल दिया चोरी के मोबाइल के बड़े नेटवर्क का राज।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
लॉकेट चोरी का खुलासा: सेवरही पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
लॉकेट चोरी का खुलासा: सेवरही पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

कुशीनगर। सेवरही थाना क्षेत्र में हुई चोरी की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते…

स्कूल में चोरी का 15 दिन में खुलासा! ‘सरकारी माल’ पर हाथ साफ करने वाले दो चोर दबोचे, पूरा सामान किया बरामद
स्कूल में चोरी का 15 दिन में खुलासा! ‘सरकारी माल’ पर हाथ साफ करने वाले दो चोर दबोचे, पूरा सामान किया बरामद

कुशीनगर। तरयासुजान थाना क्षेत्र के एक जूनियर हाई स्कूल में बीते 24 अगस्त को…

युवा खड्डा महोत्सव में थिरके कदम, नृत्य प्रतियोगिता में शिवम् थापा रहे अव्वल
युवा खड्डा महोत्सव में थिरके कदम, नृत्य प्रतियोगिता में शिवम् थापा रहे अव्वल

जन्माष्टमी के अवसर पर प्रतिभाएं हुईं सम्मानित कार्यक्रम की हुई जमकर तारीफ खड्डा, कुशीनगर।…

सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking