News Addaa WhatsApp Group

खड्डा थाने पर आयोजित हुआ वादी संवाद दिवस, सुनी गयी फरियाद

Sanjay Pandey

Reported By:

Nov 17, 2021  |  8:53 PM

631 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा थाने पर आयोजित हुआ वादी संवाद दिवस, सुनी गयी फरियाद

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल के निर्देश पर खड्डा थाने में बुधवार को वादी-संवाद दिवस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम हेतु प्रचार-प्रसार कर सभी वादियों तक इस आयोजन की जानकारी दी गई थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी खड्डा थाने पर वादी मुकदमों की प्रगति जानने पहुंचे। थाने पर सीओ शिवाजी सिंह व प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह वादियों से संवाद स्थापित किया।

आज की हॉट खबर- इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों...

बुधवार को खड्डा थाना परिसर में आयोजित वादी संवाद दिवस के दौरान अधिकारियों ने एक-एक कर सभी वादियों से बात की। पूछा कि आप अपने मुकदमे की प्रगति से संतुष्ट हैं या नहीं। जवाब हां में मिलने के बाद विवेचक से मुकदमे में अब तक की प्रगति को जाना और आवश्यक दिशा-निर्देश दिया। साथ ही मिशन शाक्ति के तहत महिला कांस्टेबलों को गांव-गांव जाकर महिलाओं व बालिकाओं को जागरुक करने को हिदायत दी। इस दौरान मुकदमों से संबंधित पीड़ित से भी अनिवार्य मुलाकात करने पर जोर दिया। सीओ शिवाजी सिंह ने बताया कि पीड़ित पक्ष से मुकदमें से संबंधित जानकारी कर विवेचक को आवश्यक निर्देश दिए गये हैं। प्रभारी निरीक्षक धनवीर सिंह ने बताया कि वादी संवाद दिवस को सफल बनाने में प्रचार; प्रसार कर सभी क्षेत्रों से बीट के अधिकारियों द्वारा सूचना देकर पीड़ित पक्ष को थाने बुलाकर संवाद स्थापित किया गया है। इस दौरान एस एस आई भगवान सिंह, एस आई राजेश कुमार, एस आई रमाशंकर यादव सहित विवेचक व वादी पक्ष से महिला व पुरूष उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’
इंटरनेशनल लेवल पर चमका कुशीनगर पुलिस का नाम! 453 नागरिकों को बचाने पर नेपाल राजदूतावास ने योगी सरकार और यूपी पुलिस को कहा ‘थैंक यू’

नई दिल्ली स्थित नेपाली राजदूतावास ने आधिकारिक प्रेस नोट जारी कर योगी आदित्यनाथ सरकार,…

कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!
कुशीनगर को CM योगी की बड़ी सौगात, तमकुहीराज में ₹424.41 करोड़ की 278 परियोजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास!

कुशीनगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के…

कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल
कुशीनगर: दुसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया सहयोगी सहित मुन्ना भाई मुकदमा दर्ज ,जेल

हाटा कुशीनगर ।स्थानीय नगर के श्री गांधी इंटर कालेज में बी एड प्रवेश परीक्षा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking