News Addaa WhatsApp Group Join करें

इग्नू में कार्यरत आकाश शर्मा के जन्मोत्सव पर डॉ. सीमा त्रिपाठी के नेतृत्व में पौधा रोपण किया गया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 14, 2022  |  6:32 PM

632 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
इग्नू में कार्यरत आकाश शर्मा के जन्मोत्सव पर डॉ. सीमा त्रिपाठी के नेतृत्व में पौधा रोपण किया गया

कसया/कुशीनगर। नयी दिशा पर्यावरण सेवा संस्थान द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु चलाये जा रहे पौधरोपण संग जन्मोत्सव के क्रम में बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर में संचालित इग्नू ने अपने केंद्र में कार्यरत आकाश शर्मा के जन्मोत्सव पर महाविद्यालय परिसर में इग्नू की समन्वयक व नयी दिशा की अध्यक्ष डॉ0 सीमा त्रिपाठी के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया।

आपके लिए और..- हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला...

इस अवसर पर डॉ0 सीमा त्रिपाठी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण में तो पौधों की भूमिका महत्वपूर्ण है ही इसके साथ ही साथ ये हमारे आस पास के वातावरण को खुशनुमा बनाते हुए हमें मानसिक शांति भी प्रदान करते हैं। उन्होंने पौधरोपण में सम्मिलित सभी से अधिकाधिक पौधे लगाने व बचाने की बात कही। आकाश शर्मा ने लगाए हुए पौधे के संरक्षण का संकल्प लिया और प्रतिदिन नियमित रूप से देखभाल करने की बात कही।

इस अवसर पर मनोविज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ0 रामभूषण मिश्र, डॉ0 रीना मालवीय, डॉ0 सत्य प्रकाश, डॉ0 विशेषता मिश्रा, नेबुलाल, राजकिशोर, घनश्याम मिश्र इत्यादि उपस्थित रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित

कुशीनगर। विकास खण्ड कसया के उच्च प्राथमिक विद्यालय मुंडेरा रतनपट्टी कंपोजिट में *सेवा संकल्प…

हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा
हत्या के मुकदमे में महीनों से फरार चल रही महिला गिरफ्तार, तरकुलहा मंदिर के पास से कप्तानगंज पुलिस ने दबोचा

कुशीनगर। कप्तानगंज थाना क्षेत्र में मार्च माह में हुई हत्या के मामले में वांछित…

लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा
लेखपाल संघ ने किया अतिरिक्त हल्के का बहिष्कार, 16 बस्ते किए जमा

हाटा कुशीनगर ,लेखपाल संघ की अन्तर्मंडलीय स्थानांतरण, डीपीसी, वेतन विसंगति और भत्ते आदि मांगों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking