News Addaa WhatsApp Group Join करें

PM Kisan Yojana kushinagar/कुशीनगर: पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त आ सकती है जल्द, इसलिए ध्यान से जरूर करवा लें ये जरूरी काम

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 28, 2022  |  4:26 PM

931 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
PM Kisan Yojana kushinagar/कुशीनगर: पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त आ सकती है जल्द, इसलिए ध्यान से जरूर करवा लें ये जरूरी काम

कुशीनगर। देश में आज भी ऐसे लोगों की संख्या काफी ज्यादा है, जो असल में गरीब वर्ग से आते हैं और जरूरतमंद हैं। ऐसे लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसलिए राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही कई तरह की योजनाओं के जरिए इन लोगों की मदद करते हैं। इसी कड़ी में किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही इस योजना के अंतर्गत किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये किसानों के बैंक खाते में भेजे जाते हैं। वहीं, अब तक 12 किस्त जारी होने के बाद लाभार्थियों को 13वीं किस्त का इंतजार है, लेकिन उससे पहले आप ध्यान से कुछ काम करवा लें।

आपके लिए और..- एम्बुलेंस’ बनी शराब तस्करों की ढाल, तरयासुजान पुलिस ने खोला...

उप कृषि निदेशक आशीष कुमार ने जनपद के समस्त किसानो को अवगत कराया है कि भारत सरकार द्वारा जनवरी माह में 13वी किस्त का भुगतान होने की संभावना है जिस हेतु यह आवश्यक है कि प्रत्येक कृषक का भूलेख अंकन, ईकेवाईसी व NPCI हो अन्यथा की दशा में उन्हे 13 वी किस्त का भुगतान नहीं हो सकेगा।

सभी किसान भाई उपरोक्त तीनों कार्य यथाशीघ्र पूर्ण कराना सुनिश्चित करें ताकि उन्हें प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ निर्बाध रूप से प्राप्त हो सके। ये कार्य निम्नवत् पूर्ण करने हैl भूलेख अंकन हेतु कृषक अपने पी0एम0 किसान में रजिस्टर्ड ग्राम के लेखपाल के माध्यम से तहसील से करवा सकते है l ईकेवाईसी कृषक स्वयं, सहज जन सेवा केन्द्र अथवा अपने विकास खण्ड के राजकीय कृषि बीज भण्डार पर जाकर करवा सकते है और कृषक अपने सम्बन्धित बैंक में जाकर NPCI करवा सकते है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा
मोबाइल की जिद में टावर पर चढ़ा युवक, चौकी प्रभारी की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…

डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा
डीआईजी गोरखपुर रेंज ने किया थाना पटहेरवा का औचक निरीक्षण, अभिलेखों व व्यवस्थाओं को परखा

कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…

जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल
जिला बदर के बाद भी कुशीनगर में घूम रहा था वांछित अभियुक्त, कप्तानगंज पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल

कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…

खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा पुलिस ने अवैध अंग्रेजी शराब के साथ एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking