News Addaa WhatsApp Group

PM Modi in Kushinagar/प्रधानमंत्री मोदी कुशीनगर में कर सकते हैं बुद्ध के दर्शन

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 12, 2022  |  10:06 PM

797 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
PM Modi in Kushinagar/प्रधानमंत्री मोदी कुशीनगर में कर सकते हैं बुद्ध के दर्शन
  • 16 मई को प्रधानमंत्री मोदी का बुद्ध जयंती कार्यक्रम में भाग लेने नेपाल देश के लूम्बनी में कुशीनगर एयरपोर्ट से होकर जाने की हैं सम्भावना l
  • एयरपोर्ट उद्घाटन को प्रधानमंत्री कार्यक्रम के लिये मैत्रेय की भूमि पर बना हेलीपैड को किया जा रहा दुरुस्त

कसया/कुशीनगर। बुद्ध जयंती के अवसर पर 16 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेपाल के लूम्बनी में बुद्ध जयंती समारोह में भाग लेने का कार्यक्रम तय हैं, जिसका कयास लगाया जा रहा हैं कि प्रधानमंत्री मोदी कुशीनगर अंतराष्ट्रीय एयरपोर्ट से होकर ही नेपाल की यात्रा करेंगे l अगर ऎसा कार्यक्रम तय होता हैं तो प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से कुशीनगर भगवान बुद्ध के दर्शन करने को भी आ सकते हैं? इस सम्भावना को देखते हुए पहले से ही स्थानीय प्रशासन पूरी तैयारी में जूट गया हैं l जबकि कुछ अधिकारियों द्वारा यह संभावना व्यक्त की जा रही है कि काठमांडू पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री कुशीनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा नेपाल जाएंगेl कुशीनगर में एयरपोर्ट उद्घाटन को प्रधानमंत्री कार्यक्रम के लिये पहले से बना हेलीपैड को फिर से दुबारा पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सुधार किया जा रहा है,तथा एयरपोर्ट से कुशीनगर के सभी सड़क मार्गो की साफ- सफाई का कार्य भी जोरों पर चल रहा हैl विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य मंदिर की रंगाई -पुताई का भी कार्य शुरू होने वाला हैं l प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर मुख्यमंत्री योगी भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिये हो सकता है कि 16 मई से पहले मुख्यमंत्री भी कुशीनगर का दौरा करें ?

आज की हॉट खबर- माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की...

संबंधित खबरें
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत
रामकोला तेजाब कांड का 10 घंटे में खुलासा: प्रेम प्रसंग में खफा प्रेमी ने साथी संग सोती युवती पर फेंका तेजाब, मौत

कुशीनगर। रामकोला थाना क्षेत्र के मोरवन टोला इमलिया गांव में युवती और उसकी मां…

होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान
होम्योपैथी में डा. हैनिमैन का अतुलनीय योगदान

पूर्वांचल होम्यो सेवा समिति ने मनाई डॉ. हैनिमैन की 271वीं जयंती खड्डा, कुशीनगर। होम्योपैथी…

माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी
माँ- बेटी पर किया एसिड अटैक, मेडिकल कॉलेज में लड़की की मौत, माँ का इलाज जारी

रामकोला, कुशीनगर । शुक्रवार को एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आयी है।…

भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 
भगवान के स्मरण करने मात्र से सभी पाप कट जाते हैं-पं विद्याधर भारद्वाज 

हाटा कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के सुकरौली नगर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking