News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का हुआ स्वागत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

May 16, 2022  |  10:39 PM

798 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का हुआ स्वागत
  • बुद्ध जयंती पर कुशीनगर से हेलिकॉप्टर से रवाना हुए लुम्बिनी

कसया/कुशीनगर। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुशीनगर से होकर लुम्बिनी (नेपाल) जाने के क्रम में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट कुशीनगर पर उतरे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं औऱ अधिकारियों ने प्रधानमंत्री का भब्य स्वागत किया। एयरपोर्ट से पीएम मोदी हेलीकाप्टर द्वारा सीधे लुम्बिनी में आयोजित बुद्ध जयंती समारोह में शामिल होने के लिए रवाना हो गए।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

पीएम मोदी भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से 9:27 बजे कुशीनगर एयरपोर्ट पर लैंड कियेl एयरपोर्ट पर प्रधानमंत्री का स्वागत भाजपा के वरिष्ठ नेता आर0 पी0 एन0 सिंह, सांसद कुशीनगर विजय दुबे, सांसद देवरिया रमापति राम त्रिपाठी, माननीय विधायक कुशीनगर पी0 एन0 पाठक, विधयक खड्डा विवेकानंद पांडे, विधायक तमकुही राज असीम राय, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक फाजिलनगर सुरेंद्र कुशवाहा, विधायक हाटा मोहन वर्मा तथा अधिकारी गणों में मुख्य सचिव दुर्गाशंकर मिश्र, डीजीपी देवेंद्र सिंह चौहान, एडीजी अखिल कुमार,आयुक्त गोरखपुर रवि कुमार एनजी, जिलाधिकारी कुशीनगर एस0 राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक कुशीनगर धवल जायसवाल सहित अन्य अधिकारियों द्वारा किया गया। सभी के अभिवादन के पश्चात प्रधानमंत्री मोदी हेलीकॉप्टर से नेपाल के लुंबिनी जयंती समारोह में भाग लेने के लिये रवाना हो गए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…

शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी
शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी

62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking