News Addaa WhatsApp Group Join करें

पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली आखिरी सांस

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 30, 2022  |  8:05 AM

1,307 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पीएम मोदी की मां हीराबेन का निधन, अहमदाबाद के अस्पताल में ली आखिरी सांस

पीएम नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी का शुक्रवार तड़के निधन हो गया। वह 100 वर्ष की थीं। मां के निधन पर पीएम ने भावुक ट्वीट किया। उन्होंने मां के निधन को शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम बताया।

आज की हॉट खबर- मोहर्रम पर सख्त संदेश: 12 फीट से ऊंचा ताजिया नहीं,...

पीएम ने ट्वीट में लिखा कि शानदार शताब्दी का ईश्वर चरणों में विराम… मां में मैंने हमेशा उस त्रिमूर्ति की अनुभूति की है, जिसमें एक तपस्वी की यात्रा, निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। उन्होंने आगे लिखा कि मैं जब उनसे 100वें जन्मदिन पर मिला तो उन्होंने एक बात कही थी, जो हमेशा याद रहती है कि काम करो बुद्धि से और जीवन जियो शुद्धि से।

देश में शोक की लहर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन के निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा, बसपा सुप्रीमो मायावती समेत कई लोगों ने हीराबा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कुछ दिन पहले तबियत काफी खराब हो गई थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन की बुधवार को तबीयत बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें अहमदाबाद के यूएन मेहता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जिसके बाद प्रधानमंत्री मोदी अपनी मां से मिलने अस्पताल पहुंचे थे। तबियत खराब होने के बाद उनको अहमदाबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सोमवार को कुशीनगर आएँगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह
सोमवार को कुशीनगर आएँगे केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह

कप्तानगंज/कुशीनगर। लोकसभा चुनाव का अंतिम किला फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने…

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा
बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राज्यसभा की सदस्यता से…

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: गुजरात से अयोध्या पहुंचा 500 किलो का नगाड़ा, गूंजेगी राम जन्मभूमि
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा: गुजरात से अयोध्या पहुंचा 500 किलो का नगाड़ा, गूंजेगी राम जन्मभूमि

अयोध्या में रामलला की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की घड़ी नजदीक आ गई है. देश-दुनिया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking