खड्डा/कुशीनगर। विधान सभा चुनाव के लिए पुलिस फोर्स व अर्द्धसैनिक बल आने शुरू हो गये हैं। रविवार को केंद्रीय अर्धसैनिक बल की एक कंपनी खड्डा पहुंची और स्थानीय पुलिस के साथ फ्लैग मार्च कर लोगों में कानून व्यवस्था का एहसास कराया। पुलिस बल लोगों से शान्तिप्रिय ढंग से मतदान करने की अपील की।
रविवार को प्रभारी निरीक्षक खड्डा धनवीर सिंह की अगुवाई में विधानसभा चुनाव संपन्न कराने पहुंचे अर्धसैनिक बलों के जवानों ने कस्बा खड्डा के प्रमुख मार्गों का भ्रमण कर लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया। पुलिस बल ने बरवारतनपुर, भुजौली, कोहरगड्डी, बंजारीपट्टी आदि प्रमुख चौराहों पर फ्लैग मार्च किया। अर्धसैनिक बल के साथ खड्डा पुलिस ने आमजन के मन में कानून व्यवस्था का एहसास कराते हुए शान्तिपूर्ण ढंग से मतदान की अपील की। इस दौरान एस आई पीके सिंह, रमाशंकर यादव, राजेश कुमार आदि पुलिस कर्मी सहित जवान मौजूद रहे।
कुशीनगर। कसया थाना क्षेत्र में सोमवार देर शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब…
कुशीनगर। गोरखपुर रेंज के पुलिस उपमहानिरीक्षक (डीआईजी) ने सोमवार को जनपद कुशीनगर के थाना…
कुशीनगर। जिला बदर (निर्वासन) की कार्रवाई के बावजूद जिले में ही खुलेआम घूम रहे…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…