कुशीनगर। पुलिस की छबि में निखार लाने के लिए एडीजी अखिल कुमार द्वारा नित्य नए _नए प्रयोग किए जा रहे,जिससे पुलिस की छबि आमजनो में मित्रवत हो। उनकी पहल की काफी हद तक धरातल पर उतारने के लिए कुशीनगर के एसपी धवल जयसवाल बेताब नजर आ रहे है।
चौकिए नहीं, यह कुशीनगर पुलिस है। जी! “नमस्ते, कैसे हैं आप?” कुशीनगर जिले के थानों पर अब पुलिस आपसे ऐसे ही मिलते नजर आएगी. शिकायत दर्ज करानी होगी या अपनी पीड़ा सुनानी हो, उसके लिए पहुंचे फरियादियों की थोड़ी राहत कुशीनगर पुलिस उनका अभिवादन कर के दूर करेगी। बस इतना ही नहीं इसके बाद उन्हें कुर्सी पर बैठे पुलिसकर्मी खड़े होकर सबसे पहले उनका सम्मान करेंगे। इसके बाद बैठाकर फरियाद सुनेंगे। प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी के निर्देश पर ”जनता ही सर्वोपरि पहल” उद्देश्य पर अब यूपी पुलिस काम करेगी। निर्देश जारी होने के बाद मंगलवार को कोतवाली पड़रौना के कोतवाल राज प्रकाश सिंह, थाना तुर्कपट्टी के थानाध्यक्ष ने अपने थाने से इस पहल की शुरुआत की।
प्रमुख सचिव गृह और डीजीपी का निर्देश है कि जनता ही सर्वोपरि के उद्देश्य के लिए अब हर थाने में महिला सिपाही या उनके न होने पर पुरुष सिपाही आने वाले फरियादियों का सत्कार करे। फरियादी से हाल चाल और पानी पूछें। मित्र पुलिस की अवधारणा को साकार करने के लिए ये पहल कुशीनगर के थानों में भी शुरू हो गई है।
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…
गोरखपुर । राजकीय रेलवे पुलिस थाना जीआरपी गोरखपुर अनुभाग द्वारा रेलवे सुरक्षा को लेकर…
कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…