News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा: लकडी लदी ट्रैक्टर से दबकर चालक गम्भीर रूप से घायल, अस्पताल में मौत

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 25, 2021  |  9:36 PM

685 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा: लकडी लदी ट्रैक्टर से दबकर चालक गम्भीर रूप से घायल, अस्पताल में मौत WhatsApp
Responsive image

खड्डा/कुशीनगर (न्यूज अड्ड़ा)। खड्डा थाना क्षेत्र के मठियां बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की देर रात लकडी लदी ट्रैक्टर से दबकर चालक गम्भीर रुप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस से उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सक ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया।

आपके लिए और..- दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी...

थाना क्षेत्र के एक गांव से लकड़ी लदी टैक्टर-ट्राली शुक्रवार की देररात खड्डा से भुजौली की ओर जा रहा था। ट्रैक्टर पर चालक के अलावा एक महिला व एक बच्ची बैठी हुई थी। गुटखा थूकने के दौरान चालक निहाल पुत्र बेचू 25 वर्ष पहिया के नीचे गिर गया, जिससे ट्रैक्टर का पहिया उसके सीने पर चढ़ गया और दबकर गंभीर हो गया। इसके बाद बगैर चालक के ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बगल में खड़ी छोटेलाल यादव की बाइक में टक्कर मारकर बंद हो गई। टक्कर में बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से चालक को घायलावस्था में अस्पताल भेजवाया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस वाहन को कब्जे में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट
दुर्गा प्रतिमा विसर्जन को लेकर प्रशासन अलर्ट

पनियहवा व भैंसहां घाट का किया निरीक्षण सुरक्षित विसर्जन के लिए पोखरे चिह्नित, घाटों…

साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस
साइबर ठगी के दो पीड़ितों के 52 हजार रुपये पुलिस ने कराया वापस

खड्डा पुलिस की साइबर हेल्प डेस्क की कार्रवाई, पीड़ितों को मिली राहत खड्डा, कुशीनगर।…

कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि
कांशीराम की पुण्यतिथि पर बसपाइयों ने दी श्रद्धांजलि

खड्डा में आयोजित सभा में पार्टी को मजबूत बनाने का लिया संकल्प खड्डा, कुशीनगर।…

दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित
दुकान से 846 ग्राम गांजा बरामद, आरोपी गिरफ्तार; दो पुलिसकर्मी निलंबित

चौकी प्रभारी छितौनी विवेक तिवारी एवं सिपाही हरि राम यादव निलम्बित खड्डा, कुशीनगर। थाना…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking