सुकरौली/कुशीनगर । हाटा नगर पालिका के मंगलम मैरेज हाल में रविवार को पूर्वांचल पत्रकार एसोशिएसन के जिलाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी की अध्यक्षता बैठक मे बैठक हुई । बैठक में पत्रकारों ने सर्व सम्मति से पूर्वाचल पत्रकार एसोशिएसन तहसील ईकाई हाटा का रामहजूर यादव को अध्यक्ष अवधेश कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री चुना गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्वाचल पत्रकार एसोशिएसन के जिलाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होता है। सामाजिक सरोकारों तथा सार्वजनिक हित से जुड़कर ही पत्रकारिता सार्थक बनती है। सामाजिक सरोकारों को व्यवस्था की दहलीज तक पहुँचाने और प्रशासन की जनहितकारी नीतियों तथा योजनाओं को समाज के सबसे निचले तबके तक ले जाने के दायित्व का निर्वाह ही सार्थक पत्रकारिता है। बैठक में पूर्वाचल पत्रकार एसोशिएसन की हाटा तहसील ईकाई का गठन किया गया। जिसमें रामहजूर यादव को अध्यक्ष, अवधेश कुमार श्रीवास्तव को महामंत्री, टुन टुन मिश्रा को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, रमेश जायसवाल को कोषाध्यक्ष, चन्द्रप्रकाश त्रिपाठी को मीडिया प्रभारी, आदित्य मिश्र को उपाध्यक्ष, सरताज आलम को उपाध्यक्ष चुना गया। बैठक के अंत में नव निर्वाचित पीपीए के तहसील अध्यक्ष हाटा रामहजूर यादव ने सभी पत्रकारों को धन्यवाद को आभार जताते हुये कहा कि संगठन ने हमें जो जिम्मेदारी सौंपी है। से जिम्मेदारी पूर्वक निर्वहन करता रहूंगा ।पत्रकार हितो की अनदेखी व उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नही किया जायेगा। संगठन इसके लिए आर पार की लड़ाई लड़ते के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। उन्होंने पत्रकारा कार्यक्रम का संचालन विरेश कुमार राय ने किया ।
इस दौरान पूर्वांचल पत्रकार एसोशिएशन के जिला उपाधक्ष ब्रजेश कुमार त्रिपाठी, तहसील अध्यक्ष कसया अजय कुमार त्रिपाठी, अनिल कुमार त्रिपाठी, डीके पाण्डेय, ब्रज भूषण मिश्र, गंगा सागर शुक्ला, राजेन्द्र गुप्ता, कृष्ण कुमार श्रीवास्तव, श्री निवास तिवारी, विनय सिंह, आदित्य मिश्रा, रामअशीष यादव, अजीत यादव सहित आदि पत्रकार मौजूद रहे।
कुशीनगर। कोतवाली पडरौना क्षेत्र में पशु चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते…
कुशीनगर। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ कुशीनगर यातायात पुलिस ने अगस्त…
हाटा (कुशीनगर)। खनन सामग्री के परिवहन में निर्धारित नियमों का पालन नहीं करने वाले…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और बालू-मोरंग समेत खनिजों के अवैध परिवहन के खिलाफ…