News Addaa WhatsApp Group Join करें

सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 16, 2022  |  6:31 PM

794 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी प्रयोगात्मक परीक्षा

UP बोर्ड परीक्षा समाप्त होने के बाद शिक्षा विभाग अब प्रयोगात्मक परीक्षा की तैयारी में जुट गया है। इस बार होने वाली प्रयोगात्मक परीक्षा सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में होगी।

आपके लिए और..- बालू के रेट पर बवाल: पटहेरवा पुलिस का शिकंजा, बाल...

हाईस्कूल की कक्षाओं में सभी विषय की आंतरिक प्रयोगात्मक परीक्षा और इंटर की कक्षाओं में भूगोल, भौतिक विज्ञान, रासायन विज्ञापन, जीव विज्ञान, कृषि विज्ञान प्रयोगात्मक परीक्षा आयोजित होती है। इस परीक्षा में बेहतर अंक उपलब्ध कराने के लिए कई विद्यालयों की तरफ से अनियमितता बरती जाती थी। इसको रोकने के लिए बोर्ड की तरफ से इस बार प्रयोगात्मक परीक्षा को भी सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में कराने का निर्णय लिया गया है। इसका उद्देश्य प्रयोगात्मक परीक्षा की सूचिता बनाए रखने के साथ नकल विहीन प्रयोगात्मक परीक्षा की है। इसके लिए बोर्ड की तरफ से सभी डीआईओएस को निर्देश जारी किया गया।

इस संबंध में डीआईओएस मनमोहन शर्मा ने बताया कि नकल विहीन बोर्ड परीक्षा संपन्न होने के बाद शिक्षा विभाग बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा कराने की तैयारी में जुटी है। बोर्ड की तरफ से इस बार परीक्षा की सूचिता बनाए रखने और नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में प्रयोगात्मक परीक्षा कराने के लिए निर्देश मिला है। इसके अनुपालन के लिए सभी माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्य को निर्देश दे दिया गया है।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई
डोल मेले में अश्लील गीत-डांस पर रोक, नियम तोड़ा तो होगी कार्रवाई

हाटा, कुशीनगर। आगामी 10 सितंबर को होने वाले डोल मेले को लेकर सोमवार को…

चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट
चीनी, प्याज और सरसों तेल के बढ़े दामों से बिगड़ा घरों का बजट

दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…

मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking