रूद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । प्रत्यूष बिहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के बड़े पुत्र प्रत्युष कुमार ‘भारत’ ने आई0आई0टी0 बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि हासिल की है । मूल रूप से पिडरा गाँव निवासी प्रत्युष कुमार ‘भारत’ को बीते तीन मई शुक्रवार को आई0आई0टी0 बॉम्बे के दीक्षांत सभागृह में मुख्य अतिथि टाटा सन्स अध्यक्ष नटराजन चंद्रशेखरन व भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मुम्बई के निदेशक प्रो0 सुभासिस चौधरी ने यह उपाधि प्रदान की है ।
प्रत्युष कुमार ‘भारत’ ने ‘हेड ऑफ डिपार्टमेंट आई0आई0टी0 बॉम्बे’ प्रो0 अतुल शर्मा व प्रो0 संदीप कुमार साहा के निर्देशन में ‘फ्यूजन रिएक्टर ब्रीडर ब्लैंकैट अवधारणा’ विषय पर शोध कार्य पूर्ण किया है । पीएचडी की उपाधि हासिल करने के बाद उनके परिजनों, गुरुजनों व शुभचिंतकों में काफी खुशी है। प्रत्युष कुमार भारत के इस सफलता पर यूट्यूब शिक्षक रविकान्त मणि त्रिपाठी, शशांक मणि त्रिपाठी, पूनम मणि त्रिपाठी आदि ने बधाई दी है।
देवरिया। मोमोज खाने की सनक ने एक नाबालिग को अपराध की राह पर ला…
गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…
ज्ञानेश्वर बरनवाल | न्यूज अड्डा हेतिमपुर । देवरिया जनपद के आदर्श नगर पंचायत हेतिमपुर…
बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा घुरहुपुर में स्वo सुरेश दास स्मारक दो…