News Addaa WhatsApp Group Join करें

प्रधानमंत्री मोदी के कुशीनगर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर हुई तैयारी बैठक

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 13, 2021  |  2:16 PM

756 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
प्रधानमंत्री मोदी के कुशीनगर कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर हुई तैयारी बैठक WhatsApp
Responsive image

कसया/कुशीनगर (न्यूज अड्डा)। आगामी 20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री एयरपोर्ट कुशीनगर उद्घाटन कार्यक्रम के पहले भाजपा की तैयारी बैठक बुधवार की दोपहर पथिक निवास होटल के मीटिंग हाल में सम्पन्न हुआl । जिसमें कुशीनगर सांसद विजय दुबे , कुशीनगर विधायक रजनीकांत मणि त्रिपाठी , भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम शंकर मिश्रा , हाटा ब्लॉक प्रमुख सुधीर राव आदि लोगो ने प्रधानमंत्री के रैली को ऐतिहासिक बनाने पर चर्चा किये । मीटिंग में इस बात की चर्चा हुआ कि प्रधानमंत्री मोदी का आगमन चुनाव से पहले बहुत खास है तथा उनको सुनने वालों की सभा मे संख्या इतना होना चाहिए कि उनका सभास्थल एक ऐतिहासिक बन जाये । उनके स्वागत में बाइक रैली कम से कम पाँच हजार की संख्या मे निकालने का विचार किया गया l चार पहिया वाहन, बसों आदि की व्यवस्था व उनके पार्किंग करने पर भी जिम्मेदारी दी गयी l सभी बूथ स्तरीय व ब्लॉक स्तरीय कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी हर एक कार्यक्रम का अलग अलावा सेक्टर को सौपने की चर्चा हुई l बैठक मे जनजागरण हर ब्लॉक स्तर पर करके होल्डिंग, बैनर, पोस्टर के माध्यम से प्रचार प्रसार किया जाय तथा ग्रामीण इलाकों से भीड़ जुटाने व प्रधान मंत्री की बात सुनने के लिये लोगो को गांव गांव कार्यकर्ता जनसम्पर्क कर उनको बस आदि संसाधन से सभा स्थल पर लाया जाय तभी प्रधानमंत्री कार्यक्रम व जनसभा को सफलता मिलेगी l बैठक कार्यक्रम मे यह भी बताया गया कि प्रधानमंत्री का विमान 20अक्टूबर को सीधे एयरपोर्ट पर लैंडिंग करेगा एयरपोर्ट लोकार्पण के बाद प्रधानमंत्री कुशीनगर हेलीकाप्टर के द्वारा बुद्ध मन्दिर पहुंचेंगे और वहां दर्शन व पूजन के बाद सीधे मौजूद हेलीकाप्टर से सभा स्थल पहुंच जनसभा को सम्बोधित करेंगे फिर एयरपोर्ट पहुंच कर विमान से दिल्ली के लिये रवाना हो जायेंगे l इस अवसर पर सैकड़ो जिले भर के भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे l

आपके लिए और..- कार्यदायी संस्था की लापरवाही से सलेमगढ़ में जाम का महाजाल,...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर
दीपावली और छठ पर्व को लेकर हाटा कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक, हुड़दंगियों पर रहेगी पुलिस की नजर

हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…

हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार
हाटा पुलिस ने चोरी की दो घटनाओं का किया खुलासा, आभूषण और बाइक के साथ एक गिरफ्तार

मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…

पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत
पानी का मोटर बंद करने गई महिला की करंट लगने से मौत

हाटा, कुशीनगर।स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के गांव पोखरभिंडा में एक दर्दनाक हादसा हो गया। कपड़ा…

कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया
कुशीनगर में हाई-वोल्टेज ड्रामा, छत से कूदने और नस काटने की चेतावनी से जुटी भीड़ पुलिस ने युवती को सुरक्षित उतारा, दोनों को थाने बुलाया

कुशीनगर। (सुरेन्द्र/वेद मिश्र) जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बाघनाथ तिराहे पर शनिवार को…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking