News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर में बोले कारागार मंत्री; हमारे लिए दल से बड़ा देश है- दारा सिंह चौहान

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Apr 15, 2024  |  4:01 PM

105 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर में बोले कारागार मंत्री; हमारे लिए दल से बड़ा देश है- दारा सिंह चौहान

कुशीनगर । पूरे देश ने इस बात को माना है कि “मोदी की गारंटी, यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी। भाजपा जो कहती है, उसे तो पूरा करती ही है और जो नहीं भी कहती है लेकिन जनता के हित में यदि वे जरूरी होते हैं, तो उसे भी पूरा करके दिखाती है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पेश किया गया भारतीय जनता पार्टी का संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है। आज देश की जनता को विश्वास है कि यदि मोदी की गारंटी है तो यह पूरा होकर रहेगा।यह ‘संकल्प पत्र’ विकसित भारत के चार मजबूत स्तंभ युवाशक्ति, नारीशक्ति, गरीब, किसान इन सभी को सशक्त करता है।हमारा फोकस गरिमापूर्ण और गुणवत्तापूर्ण जीवन पर है। निवेश से नौकरी के अलावा अवसरों की अधिकता और गुणवत्ता पर भी जोर दिया गया है।

आपके लिए और..- रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार...

यह बातें उत्तर प्रदेश सरकार में कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने कही। वह सोमवार को सदर विधायक के आवास पर भाजपा द्वारा आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2014 और 2019 में प्राप्त पूर्ण बहुमत को गांव, गरीब, वंचित, दलित, महिला, युवा और किसान को समर्पित किया। उनके शरीर का कण-कण और जीवन का क्षण-क्षण राष्ट्र का विकास और गरीब कल्याण के प्रति समर्पित है।डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 1952 में जिस विचार को साझा किया और पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी ने आगे बढ़ाया, भारतीय जनता पार्टी का ‘संकल्प पत्र’ उसी वैचारिक अधिष्ठान का पर्याय है।भाजपा का संकल्प पत्र एनडीए सरकार की उपलब्धियों का एक व्यापक अवलोकन प्रदान करता है और 2047 तक एक विकसित भारत के निर्माण का दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है।

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी के भारत की बुनियाद, भाजपा तीन तरह के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत कर रही है। पहला है- सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर। दूसरा है- फिजिकल इंफ्रास्ट्रक्चर। तीसरा है- डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर।हमारे देश में अर्बनाइजेशन को पहले की सरकारें चुनौती माना करती थीं। भाजपा इसे अवसर के रूप में देखती है। हम देश में नए-नए सैटलाइट टाउन्स बनाएंगे जो देश के विकास का ग्रोथ सेंटर बनेंगे, रोजगार के नए अवसर बनाएंगे।भारतीय जनता पार्टी देशहित में बड़े और कड़े निर्णय लेने से कभी पीछे नहीं हटती। हमारे लिए दल से बड़ा देश है। नारीशक्ति वंदन अधिनियम अब कानून बन चुका है। हमारी सरकार ने धारा 370 हटाया और हम CAA लेकर आए।भ्रष्टाचार के खिलाफ कानूनों का सख्ती से पालन करेंगे। वन नेशन वन इलेक्शन लागू करेंगे। सभी स्तर के चुनाव के लिए कॉमन इलेक्टोरल रोल का प्रावधान करेंगे।

मंत्री ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 44 में समान नागरिक संहिता को राज्य के नीति निर्देशक सिद्धांतों में से एक के रूप में माना गया है। जब तक भारत एक समान नागरिक संहिता नहीं अपनाता है, जो सभी महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करती है, तब तक लैंगिक समानता नहीं हो सकती है। भारतीय जनता पार्टी एक समान नागरिक संहिता बनाने के लिए अपने रुख को दोहराती है, जिसमें सर्वोत्तम परंपराओं को शामिल किया जाएगा और उन्हें आधुनिक समय के साथ जोड़ा जाएगा। नरेन्द्र मोदी के यशश्वी नेतृत्व में सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत निर्माण को समर्पित हमारा ऐतिहासिक संकल्प पत्र देशवासियों की आकांक्षाओं और विश्वास का दस्तावेज है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, सांसद विजय कुमार दूबे,सदर विधायक मनीष जायसवाल, जिला मीडिया प्रभारी विश्वरंजन कुमार आनन्द उपस्थित थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण
सीएमओ ने नारायणी नदी के भैंसहा ठोकर व खड्डा स्वास्थ्य केंद्र का किया औचक निरीक्षण

खड्डा, कुशीनगर। शनिवार को कुशीनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. चंद्र प्रकाश ने भैंसहा…

शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी
शिकायतों एवं जनसमस्याओं में लापरवाही क्षम्य नहीं- जिलाधिकारी

62 प्रार्थना पत्रों में मौके से 07 का मौके से निस्तारण खड्डा, कुशीनगर। खड्डा…

रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस
रिवॉल्वर की सफाई में चली गोली, दीवार से टकराकर चौकीदार को लगी; कोतवाली में मची अफरा-तफरी, सुरक्षा चूक की जांच में जुटी पुलिस

कुशीनगर। पड़रौना कोतवाली परिसर में शनिवार को रिवॉल्वर की सफाई के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों…

पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!
पटहेरवा पुलिस की गिरफ्त में तालिम, कसया फ्लाईओवर के नीचे घेराबंदी कर हुई गिरफ्तारी,एक साल से था वांछित!

कुशीनगर। नाबालिग से दुष्कर्म और मानव तस्करी जैसे गंभीर आरोपों में करीब एक वर्ष…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking