News Addaa WhatsApp Group Join करें

कुशीनगर की प्रियंका गुप्ता बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रवक्ता

न्यूज अड्डा कसया

Reported By: and

Oct 29, 2021  |  10:52 AM

2,095 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
कुशीनगर की प्रियंका गुप्ता बनी माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड की प्रवक्ता

कुशीनगर। माध्यमिक शिक्षा सेवा चयन बोर्ड, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता भर्ती परीक्षा-2021 के घोषित परिणाम के अनुसार प्रवक्ता जीव विज्ञान के पद पर चयनित होकर कुशीनगर की प्रियंका गुप्ता ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। प्रियंका गुप्ता वर्त्तमान में कसया ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गुरुम्हिया में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। इनके पति अशोक गुप्त ‘नवीन’ फाजिलनगर ब्लॉक में अध्यापक हैं। फाज़िलनगर ब्लॉक के पचरूखिया निवासी उदयभान गुप्ता की पुत्रवधू तथा बुद्ध इंटरमीडिएट कॉलेज कुशीनगर में भूगोल के प्रवक्ता सुरेश प्रसाद गुप्त की सुपुत्री प्रियंका शुरु से ही मेधावी रही। महर्षि अरविंद विद्या मंदिर कसया से हाईस्कूल प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण करने के उपरांत प्रियंका ने बुद्ध इंटर कॉलेज कुशीनगर से इंटर, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर से बी.एस-सी व बी.एड तथा दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय से वनस्पति शास्त्र से एम.एस-सी की उपाधि प्रथम श्रेणी से प्राप्त की। तत्पश्चात डायट कुशीनगर से बीटीसी करने के बाद 2016 में बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापक हो गयी। सहायक अध्यापक की नौकरी तथा एक पुत्र आरूष की देखभाल करने के साथ प्रियंका अपनी पढ़ाई एक बार फिर शुरू की और पहले ही प्रयास में प्रवक्ता पद पर चयनित होकर अपनी मेधा को साबित कर दिया। प्रियंका अपने भाई डॉ सुनील गुप्ता, एमएस को अपना आदर्श मानती हैं। इनके इस सफलता पर विधायकद्वय माननीय रजनीकांत मणि त्रिपाठी व माननीय गंगा सिंह कुशवाहा, प्राचार्य डॉ अमृतांशु शुक्ल, प्रधानाचार्य इम्तेयाज़ खान, सुरेश तिवारी, चिकित्सक प्रो. डी के सोनकर, डॉ कुमुद त्रिपाठी, डॉ गौरव तिवारी, डॉ निगम मौर्य, डॉ शत्रुघ्न सिंह, मुरलीधर पांडेय, आमोद चतुर्वेदी, खण्ड शिक्षा अधिकारी सत्येंद पांडेय, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनीष गुप्ता, शिक्षक राजेश शुक्ल, अविनाश शुक्ल, संजय यादव, संतोष कुमार, अमिताभ त्रिपाठी, राकेश मणि त्रिपाठी, नीशू विश्वकर्मा, श्वेता यादव, जूही श्रीवास्तव, हरेन्द्र चौरसिया, मनोज वर्मा, कन्हैया राजभर, दिनेश यादव आदि ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

आपके लिए और..- तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे…...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद
तरयासुजान : वाहन चोर गैंग का भंडाफोड़ 4 शातिर दबोचे… चोरी की 4 बाइक और अवैध पिस्टल बरामद

कुशीनगर । जिले में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत तरयासुजान…

नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम
नाले में डूबीं दो सगी व एक चचेरी बहन का शव मिला, परिजनों में कोहराम

नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के सिधरिया नाले में डूबीं थी तीन बच्चियां खड्डा कुशीनगर।…

हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग
हाटा तहसील में लगभग 100 एकड़ सरकारी भूमि चिन्हित, फर्जी इंद्राज हटाकर विकास परियोजनाओं के लिए होगा उपयोग

जिलाधिकारी ने ग्राम पट्टन व सोनबरसा में संभावित परियोजना स्थल का किया निरीक्षण, अभिलेखों…

सम्पूर्ण समाधान दिवस में 67 प्रकरणों की सुनवाई, 08 का मौके पर निस्तारण
सम्पूर्ण समाधान दिवस में 67 प्रकरणों की सुनवाई, 08 का मौके पर निस्तारण

हाटा कुशीनगर । शासन की मंशा के अनुरूप जनसमस्याओं के त्वरित, निष्पक्ष एवं पारदर्शी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking