हाटा/कुशीनगर (न्यूज अड्डा) | नगर में बस अड्डा बनने का सपना पूरा होता नहीं दिख रहा है। इस योजना के स्वीकृत होने की जानकारी दो वर्ष पहले हुई थी। जिसपर सत्ता पक्ष से जुड़े लोगों ने सोसल मीडिया पर जम कर वाहवाही लूटी थी, लेकिन दो वर्ष से अधिक का समय बीत जाने के बाद भी यह योजना धरातल पर उतरती नहीं दिख रही है। नगर पालिका की ओर से नियम और शर्तो के साथ अपनी जमीन के उपयोग की स्वीकृति रोडवेज विभाग को दे चुका है, लेकिन उधर से अभी तक कोई जबाब नहीं आया।
स्थानीय नगर, क्षेत्र का सबसे बड़ा व्यापारिक केंद्र होने के साथ-साथ तहसील मुख्यालय भी है। जिसके कारण यहा बड़ी संख्या में लोगों को आना जाना लगा रहता है। इसके बाद भी आज तक यहा न तो स्थाई बस स्टेशन है और न ही रोडवेज का बस अड्डा, जिसके कारण रोडवेज की बसों के साथ-साथ सभी निजी सवारी गाडियां हाईवे पर खड़ी होती है और वही से सवारियों को चढ़ाती और उतारती है। जिससे लोगों को काफी परेशानी होती है साथ ही दुर्घटना की भी संभावना बनी रहती है। हाटा में रोडवेज बस अड्डे की जरूरत को देखते हुए नगर के पूर्वी छोर पर स्थित परानी खाडसारी मिल के पास नगर पालिका की एक जमीन पर निर्माण कार्य कराने की बात तय की गई थी। बाद में जमीन के हस्तांतरण के लिए नियम और शर्तो के साथ संबंधित फाईल रोडवेज के विभाग को भेज दी गई थी, लेकिन जन प्रतिनिधियों के रूचि नहीं लेने के कारण यह योजना अभी भी धरातल पर उतरती नहीं दिख रही है।
इस सबंध में नगर पालिका के ईओर अजय कुमार सिंह ने बताया कि नगर पालिका की जमीन को मुफ्त में रोडवेज विभाग को हस्तांतरित नहीं किया जा सकता है। उसके लिए जरूरी नियम और शर्तो से विभाग को अवगत करा दिया गया है।
इस संबंध में विधायक पवन केडिया ने बताया कि रोडवेज बस अड्डा बनाने के लिए धन स्वीकृत हो गया है। जमीन के हस्तानांतरण से संबंधित कुछ दिक्कते थी, जिसे दूर कराने का प्रयास किया जा रहा है। नगर पालिका के जमीन को 99 वर्षो के लिए रोडवेज विभाग को लीज पर देकर बस अड्डे का निर्माण जल्द से जल्द शुरू कराने का प्रयास किया जा रहा है।
कुशीनगर। गोरखपुर जोन के अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने गुरुवार की देर…
लखुआ- लखुई गांव में बनकर तैयार है एएनएम सेंटर, पोल मौजूद लेकिन सप्लाई बहाल…
कुशीनगर । वर्दी को लेकर आमजन के मन में अक्सर नकारात्मक धारणाएं बन जाती…
कुशीनगर। अंधेरी रात… ठंडी हवा… बिहार बॉर्डर के पास बांसी चौकी क्षेत्र में एक…