News Addaa WhatsApp Group Join करें

पशु चोरी कर तस्करी करने वाले तीन गोतस्कर गिरफ्तार, दो गाय बरामद

सुनील नीलम

Reported By:

Jan 1, 2026  |  6:25 PM

213 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पशु चोरी कर तस्करी करने वाले तीन गोतस्कर गिरफ्तार, दो गाय बरामद WhatsApp
Responsive image

तुर्कपट्टी।पुलिस ने गोवंशीय पशुओं की चोरी कर उनकी तस्करी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन शातिर गोतस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से दो अदद गोवंशीय पशु (गाय) बरामद किए गए हैं। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री केशव कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

आपके लिए और..- हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की...

अपर पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धार्थ वर्मा के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी सदर डॉ. अजय कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष तुर्कपट्टी श्री स्वतंत्र कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम पकड़ी गोसाई क्षेत्र से तीनों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।गिरफ्तार अभियुक्तों में संजय यादव पुत्र हरिहर यादव निवासी पगरा पड़री थाना पटहेरवा जनपद कुशीनगर, अंगुर पुत्र नसरुद्दीन निवासी मचवा थाना कटया जनपद गोपालगंज (बिहार) तथा फूल मोहम्मद पुत्र अली हुसैन निवासी पकड़ी गोसाई थाना तुर्कपट्टी जनपद कुशीनगर शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार अभियुक्तगण रात्रि के समय ग्रामीण इलाकों से गोवंशीय पशुओं की चोरी करते थे और उन्हें छिपाकर तस्करी के जरिए बिहार राज्य भेजने की योजना बनाते थे। हालिया घटना में वादी मुकदमा की एक गाय चोरी की गई थी, जबकि तस्करी के उद्देश्य से एक अन्य गाय को छिपाकर रखा गया था, जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया।इस मामले में थाना तुर्कपट्टी पर मु0अ0सं0 346/25 धारा 305 व 317(2) बीएनएस तथा 3/5ए/8 गोवंश निवारण अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस के अनुसार गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष स्वतंत्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रिंस कुमार, उपनिरीक्षक सभाजती सिंह, उपनिरीक्षक कैलाश यादव, कांस्टेबल राजेश गुप्ता एवं कांस्टेबल जयप्रकाश राय शामिल रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु
हाटा के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान महिला की मृत्यु

हाटा कुशीनगर ,नगर में स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान 50 वर्षीय…

विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी
विधायक विवेकानंद पाण्डेय का प्रयास लाया रंग, वरवारतनपुर और भूमिहारीपट्टी पीएचसी बनेंगी सीएचसी

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में…

जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश
जिलाधिकारी की देखरेख में मतदान पार्टियों की रवानगी, समय से मतदान केंद्रों पर पहुंचने के दिए निर्देश

कुशीनगर । गोरखपुर-फैजाबाद खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 23 अक्टूबर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking