कुशीनगर। विशुनपुरा थाना पुलिस ने गोवंश तस्करी के एक मामले में वांछित चल रहे अभियुक्त को गिरफ्तार कर अहम सफलता हासिल की है। लंबे समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहा अभियुक्त आखिरकार कानून के शिकंजे में आ गया।
पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के नेतृत्व में जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में बुधवार को थाना विशुनपुरा पुलिस ने यह कार्रवाई की। थाना विशुनपुरा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 005/26, धारा 305 बीएनएस, 3/5ए/8 गोवध निवारण अधिनियम, 11/12 पशु क्रूरता अधिनियम एवं 4/25 आर्म्स एक्ट में वांछित अभियुक्त नेसार उर्फ निसार पुत्र नबीरसूल, निवासी पुस्कर नगर दशहवा, थाना बरवापट्टी, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस के अनुसार अभियुक्त गोवंश तस्करी के मामले में नामजद था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा था। पुलिस टीम ने सतर्कता एवं प्रभावी रणनीति के तहत उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्रा, उप निरीक्षक उदयराज यादव, आरक्षी राजेश मौर्या एवं आरक्षी राजीव वर्मा थाना विशुनपुरा, जनपद कुशीनगर शामिल रहे।
पुलिस प्रशासन ने दोहराया कि जनपद में गोवंश तस्करी सहित सभी संगीन अपराधों पर कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
कुशीनगर। जिले में गोवंशीय पशुओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान सोमवार देर…
मांगलिक कार्यक्रम से लौट रहा था परिवार, हाटा कोतवाली के थरुआडीह के पास हुआ…
हाटा, कुशीनगर। दीपावली और छठ पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने…
मंगलसूत्र, चांदी जैसी सफेद धातु की पायल और 1700 रुपये नकद बरामद हाटा (कुशीनगर)।…