News Addaa WhatsApp Group Join करें

पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी, आधी रात दबोचा गया तरयासुजान पुलिस की कार्रवाई,

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Oct 4, 2026  |  5:46 AM

82 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
पुलिस को चकमा दे रहा था दुष्कर्म व पॉक्सो का आरोपी, आधी रात दबोचा गया तरयासुजान पुलिस की कार्रवाई,

कुशीनगर। दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे आरोपी को तरयासुजान पुलिस ने रविवार की आधी रात गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस टीम ने उसे धूसी टोला, तमकुहीराज से दबोच लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी तमकुहीराज के नेतृत्व में अपराधियों और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में तरयासुजान पुलिस को दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी के संबंध में जानकारी मिली।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए बाबू खां पुत्र फूल मोहम्मद, निवासी सिसवा अव्वल, थाना तरयासुजान, उम्र करीब 26 वर्ष को रविवार की रात करीब 12:30 बजे धूसी टोला तमकुहीराज से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना तरयासुजान में मु0अ0सं0 305/2026 दर्ज है। मामले में धारा 65(1), 75, 78, 331(5), 351(3) बीएनएस तथा धारा 9/10 व 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को आवश्यक विधिक प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष कुमार सिंह, कांस्टेबल अमरेन्द्र राय, रिजर्व कांस्टेबल रुद्रेश गुप्ता तथा रिजर्व कांस्टेबल राहुल कुमार यादव प्रथम शामिल रहे।

आपके लिए और..- पुलिस ने पकड़ी ट्रक, जीपीएस ने खोला राज कब्जे में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
जिउतिया पर नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत
जिउतिया पर नदी में डूबने से 16 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत

सिसवां नगर पंचायत निवासी किशोर कृष्णा सिंह की छोटी गंडक में डूबने से मौत…

धर्मांतरण के आरोप में दो गिरफ्तार, ईसाई धर्म की पुस्तकें सहित अन्य सामग्री बरामद
धर्मांतरण के आरोप में दो गिरफ्तार, ईसाई धर्म की पुस्तकें सहित अन्य सामग्री बरामद

हाटा कुशीनगर । कोतवाली क्षेत्र के सेमरी परसौनी गांव में शनिवार को धर्मांतरण के…

लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
लेखपालों ने आठ सूत्रीय मांगों को लेकर दिया धरना, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

खड्डा, कुशीनगर। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के बैनर तले खड्डा तहसील क्षेत्र के लेखपालों…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking