सपहा/कुशीनगर। मंगलवार को गणतंत्र दिवस मनाने के लिए सभी ने अपने-अपने ढंग से तैयारी शुरू कर दी है। गणतंत्र दिवस की 68वीं वर्षगांठ की रौनक शहर में नजर आने लगी है। बड़े व्यवसायियों और ठेली व्यापारियों ने अपनी दुकान तिरंगे, दुपट्टों, मालाओं, पतंगों से रंग दिया है। बाजार में केसरिया, सफेद और हरे रंग से बने कई तरह के सामान बिक रहे हैं। खिलौने की मांग करने वाले बच्चे भी तिरंगी टोपियां, लॉकेट और गोल्डन, सिल्वर रंग में रंगी तिरंगी चूड़ियां खरीदते नजर आ रहे हैं।
इसके अलावा बाजार में पहली बार तिरंगी प्लास्टिक टोपियां, हैंड बैंड और मलिंगा कैप भी दिख रही हैं। लड़कियों के लिए तिरंगे से बने दुपट्टा, हेयर बैंड, चूड़ियां, टी-शर्ट आदि की खरीदारी हो रही है। व्यापारीयो ने बताया कि बाइकों और गाड़ियों में लगाने वाले झंडों की काफी डिमांड है।गणतंत्र दिवस को लेकर तिरंगे और अन्य सामग्रियों से बाजार सज गए हैं। बाजारों में हर तरफ तिरंगे ही सजे नजर आ रहे हैं। अलग-अलग साइज में राष्ट्रीय ध्वज के अलावा विभिन्न प्रकार के तिरंगे के ब्रोच, कैप, रिबन आदि आइटम की भी भरमार है।
इसके साथ ही गिफ्ट आइटम में भी तिरंगा के साथ घड़ी, स्टैंड वाला तिरंगा आदि आइटम आए हुए है। तिरंगा और अन्य सामग्रियों की दुकानों पर खरीदारी शुरू हो गई है।सपहा,कसया, शिवपुर,कुशीनगर सहित अन्य जगह दुकानों पर तिरंगों की भरमार है।
हाटा/कुशीनगर। कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में दर्ज…
प्रधानों को अनावश्यक रूप से दौड़ाने अथवा उनके कार्यों में बाधा उत्पन्न करने पर…
हाटा, कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा क्षेत्र में खुले में पशुओं को काटकर मांस…
दैनिक उपयोग की वस्तुओं की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि, उपभोक्ताओं में नाराजगी जमाखोरी और…