News Addaa WhatsApp Group Join करें

फ़िल्म निर्माण में युवाओं के लिए पूर्वांचल अच्छा प्लेटफार्म साबित हो रहा- जूही

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 22, 2022  |  10:47 PM

1,162 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
फ़िल्म निर्माण में युवाओं के लिए पूर्वांचल अच्छा प्लेटफार्म साबित हो रहा- जूही
  • अवसर मिले तो नए कलाकार की प्रतिभा में आएगा निखार

कुशीनगर। फ़िल्म कैरियर के क्षेत्र में युवाओं के लिए उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल का प्रकृतिक सौंदर्य फ़िल्म निर्माण के लिए अच्छा प्लेटफार्म साबित हो रहा है। अभिनय, नृत्य, गायन में अपनी भूमिका निभाकर नए कलाकार अपना भविष्य संवार सकते हैं।

आपके लिए और..- नारायणी के कहर के बीच चैनपट्टी पहुंचे मंत्री संजय निषाद,...

उक्त बातें लघु फिल्मों व टेली कथाओं की नवोदित अभिनेत्री जूही कुमारी ने साखोपार में फिल्माए जा रहे फ़िल्म सैनिक हिंदुस्तानी की शूटिंग के दौरान कहीं। बनारस की रहने वाली जूही स्नातक तक शिक्षा प्राप्त की हैं। इस फ़िल्म में वह हीरोइन का रोल निभा रहीं हैं। उन्होंने बताया कि दो वर्ष पहले उन्होंने अपने कैरियर की शुरुआत थिएटर के माध्यम से शुरू कीं। मेरी बचपन से फिल्मों में काम करने की इच्छा रही है कि मैं फिल्मों में काम करूँ। आज मेरे पास एक दर्जन से ऊपर ऑफर हैं। ज्यादातर शार्ट फिल्में। जिनमें कलश, संवेदना और टीवी सीरियल हैं। अभी सैनिक हिंदुस्तानी में काम कर रही हूं। मुझे एक्टिंग बहुत पसंद है और मैं इसको लेकर सुपर स्टार सलमान को पसंद करती हूं। उनकी एक्टिंग बेजोड़ है। आगे बालीबुड में जाने का भी सपना है। इसके लिए काफी मेहनत करनी पड़ रही है।

अभिनेत्री जूही ने कहा कि अगर प्रोत्साहन मिले तो कुशीनगर नए कलाकारों के लिए स्वर्ग साबित होगा और युवक, युवतियां जो फिल्मों में काम करना चाहते हैं उनको निर्माता, निदेशक अवसर प्रदान करें तो निश्चित ही गंवई कलाकार अपनी प्रतिभा को व्यापक स्तर पर निखार सकते हैं। जिससे जहां रोजगार मिलेगा वहीं कम लागत में अच्छी फिल्में बाजार में आएंगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
ओवरब्रिज निर्माण के बीच सर्विस लेन की बदहाली, निरीक्षण के दौरान गड्ढे में पलटा ऑटो
ओवरब्रिज निर्माण के बीच सर्विस लेन की बदहाली, निरीक्षण के दौरान गड्ढे में पलटा ऑटो

दो दिन में जलभराव और गड्ढों को दुरुस्त करने का एसडीएम ने दिया निर्देश…

नारायणी के कहर के बीच चैनपट्टी पहुंचे मंत्री संजय निषाद, टूटे तटबंध पर गरजे—‘युद्धस्तर पर बंद करो कटान’
नारायणी के कहर के बीच चैनपट्टी पहुंचे मंत्री संजय निषाद, टूटे तटबंध पर गरजे—‘युद्धस्तर पर बंद करो कटान’

बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे कैबिनेट मंत्री, बांटी राहत सामग्री; बोले—संकट की घड़ी में…

दिव्यांग को तहसील में बैठा देख रुके एसडीएम, पहले सुनी फरियाद फिर अपनी गाड़ी से भेजे गांव
दिव्यांग को तहसील में बैठा देख रुके एसडीएम, पहले सुनी फरियाद फिर अपनी गाड़ी से भेजे गांव

हाटा, कुशीनगर। तहसील परिसर में गुरुवार को उस समय मानवीय संवेदनशीलता की मिसाल देखने…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking