कुशीनगर। धारदार हथियार से गला रेतकर और गोली मारने के आरोप में दर्ज मुकदमे में भगोड़ा घोषित हुए अपराधी के घर मंगलवार को रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया मे लखनऊ की सीबीसीआईडी की टीम ने छापा मारा, माघी मठिया में आरोपी के न मिलने पर टीम ने उसके दरवाजे पर नोटिस भी चस्पा कर दिया।
रामकोला थाना क्षेत्र के माघी मठिया निवासी सरफराज पुत्र मुबारक पर वर्ष 2018 में लखनऊ के गुडम्बा थाने में गला रेतने व गोली मारकर हत्या करने के प्रयास का मुकदमा दर्ज हुआ था। लखनऊ सीबीसीआईडी के इंस्पेक्टर शशि मिश्रा, आशीष शुक्ला, संतोष कुमार राय ने बताया कि गिरफ्तारी में देरी होने के कारण पीड़ित ने सीबीसीआईडी सेक्टर लखनऊ से जांच की मांग की थी। सीबीसीआईडी ने भी काफी प्रयास किया लेकिन सरफराज की गिरफ्तारी नहीं हो सकी। मंगलवार को सीबीसीआईडी की टीम रामकोला थाने पहुंची और फोर्स के साथ आरोपी की तलाश में माघी मठिया में छापेमारी किया ।
कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब की बिक्री, निष्कर्षण एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा…
कुशीनगर। जिले के तरयासुजान थाना परिसर में गुरुवार को आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं…
कुशीनगर। कृषि अनुसंधान के क्षेत्र में जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि सामने आई है।…
कुशीनगर। जनपद कुशीनगर में कसया से लेकर बिहार सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर चल…