News Addaa WhatsApp Group Join करें

Rain in Kushinagar/कुशीनगर: लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, उमस भरी गर्मी से राहत!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 21, 2022  |  3:56 PM

684 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
Rain in Kushinagar/कुशीनगर: लंबे इंतजार के बाद झमाझम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, उमस भरी गर्मी से राहत!

कुशीनगर। लंबे इंतजार के बाद गुरुवार को आसमान पर सुबह से ही छाई सावन की काली घटाएं दोपहर झूम कर बरसीं। लंबे इंतजार के बाद हुई झमाझम से चार लाख किसानों के मुरझाए चेहरे खिल उठे। बारिश के बीच ही किसान परिवार खेतों में पहुंचकर धान रोपाई के अधूरे कार्य को पूरा करने में जुटे दिखे। मानसून की बेरुखी के कारण सवा लाख हेक्टेअर से अधिक क्षेत्रफल में से अब तक सिर्फ 50 प्रतिशत क्षेत्र में ही रोपाई का कार्य हो पाया है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

किसानों का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में इसी तरह बारिश होती रही तो रोपाई में हुई देरी से आशंकित नुकसान की भरपायी काफी हद तक तक हो सकेगी। इससे धान व गन्ना दोनों की उपज को फायदा मिलेगा। दोपहर बाद हुई झमाझम से आम लोगों को भी भीषण उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। दूसरी तरफ कुछ घंटे की बारिश ने एक बार फिर से प्रशासन के जलभराव न होने देने के दावे की पोल खोल दी। जल निकासी का उचित इंतजाम न होने के कारण बारिश के कारण क्षेत्र में जगह जगह हुए जलभराव ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दी।

गुरुवार को जिले के ज्यादातर क्षेत्रों में मूसलाधार तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश हुई। घंटो तक हुई जोरदार बारिश से धान किसानों को काफी राहत मिली है। आषाढ़ के बाद सावन का पहला सप्ताह भी सूखा बीत जाने के बाद खेतों में दरारें पड़ने लगी थीं।

बारिश का दौर जारी रहा तभी मिलेगी राहत

जिले के धान के किसानों का कहना है गुरुवार दोपहर बाद हुई बारिश से कुछ राहत ही मिलेगी। यदि आगे भी बारिश का सिलसिला इसी प्रकार से जारी रहा, तभी इसका व्यापक फायदा धान व गन्ना किसानों को मिलेगा।

 

जलभराव ने बढ़ायी सभी की परेशानी: गुरुवार दोपहर बाद हुई घंटे भर की जोरदार बारिश से जगह जगह हुए जलभराव ने सभी की परेशानी को बढ़ा दिया। जलनिकासी के इंतजाम न होने के कारण मार्ग पर पूरी तरह जलभराव रहा। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ी। शहर के कई इलाकों में भी लोगों को घंटों जलभराव की परेशानी से जूझना पड़ा।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण
मुख्यालय के निर्देश पर आईपीएल चीनी मिल खड्डा परिसर में वृहद वृक्षारोपण

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…

हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज
हाटा में पुलिस का सख्त रुख, नियम तोड़ने पर 3 ई रिक्शा सीज

हाटा, कुशीनगर। नगर में यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित…

शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश
शिवपुर निवासी 20 वर्षीय मोबिन नाले में डूबकर लापता, पानी में गोताखोर कर रहे तलाश

पानी 4 घंटे बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र…

विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित
विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया विद्युत उप केन्द्र का बुरा हाल , आपूर्ति बाधित

मथौली बाजार/कुशीनगर । विद्युत कटौती और फाल्ट बार बार होने से सोहसा मठिया विद्युत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking