News Addaa WhatsApp Group Join करें

राजकीय बौद्ध संग्रहालय में प्रदर्शनी का हुआ आयोजन

न्यूज अड्डा कसया

Reported By:

Jan 10, 2025  |  6:06 PM

195 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राजकीय बौद्ध संग्रहालय में प्रदर्शनी का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image

कसया। शुक्रवार को राजकीय बौद्ध संग्रहालय कुशीनगर में “सिक्कों की कहानी छायाचित्रों की जुबानी” विषयक सिक्कों पर आधारित छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

आपके लिए और..- निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि डा श्वेता भट्ट, प्रधानाध्यापक वाणीज्य संकाय, बुद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय कुशीनगर द्वारा किया गया।प्रदर्शनी में सिक्कों की उत्पत्ति उनके निर्माण के विधिक तरीके तथा टूल-डाइ तकनीक स्क्रू प्रेस तकनीक भाप चलित मशीनों से निर्माण व आधुनिक टकसालों में निर्माण की तकनीक को चित्रों के माध्यम से दर्शाया गया है। प्रदर्शनी में भारत के प्राचीनतम आहत सिक्के, विभिन्न जनपदों के सिक्के, भारतीय यवन सिक्के कुषाण एवं गुप्त राजाओं के सोने चांदी एवं तांबे के सिक्के के अतिरिक्त सात वाहन के सिक्के मध्यकालीन सिक्के आधुनिक सिक्कों की श्रृंखला मेडल आदि की छायाचित्र प्रदर्शित है।अतिथियों का स्वागत एवं आभार तेज प्रताप शुक्ला ने किया। कार्यक्रम का संचालन तरुण शुक्ला ने किया।

इस अवसर पर जवाहर नवोदय विद्यालय, पश्चिमी चंपारण बिहार के छात्र व संग्रहालय के धीरेंद्र मिश्रा, मिर्ज़ा नसीरुद्दीन बेग, आदि उपस्थित रहे। उक्त प्रदर्शनी दिनाँक 20 जनवरी, 2025 तक प्रत्येक कार्य दिवसों में लोगों के अवलोकनार्थ हेतु जारी रहेगी।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय
खेत बचाओ अभियान के तहत किसान गोष्ठी, कृषि अधिकारियों ने किसानों को बताए उन्नत खेती के उपाय

हाटा (कुशीनगर)। स्थानीय नगर पालिका के वार्ड नंबर 18 हनुमान नगर पैकौली स्थित बीज गोदाम…

निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल
निर्माणाधीन क्रासिंग पुल का छज्जा गिरा, एक मजदूर घायल

हाटा, कुशीनगर। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर एनएचएआई की ओर से निर्माणाधीन क्रासिंग…

सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान
सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से 21 वर्षीय युवक लापता, परिजन परेशान

गोरखपुर -नरकटियागंज रेलखंड के सिसवा बाजार रेलवे स्टेशन से लापता होने का परिजनों का…

विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ
विधायक मोहन वर्मा की पहल लाई रंग, सुकरौली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण का रास्ता साफ

हाटा कुशीनगर, क्षेत्र के सुकरौली स्थित जर्जर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पुनर्निर्माण की दिशा…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking