News Addaa WhatsApp Group

राम वन गमन और केवट संवाद की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु

अनिल पाण्डेय

Reported By:

Feb 23, 2025  |  7:18 PM

122 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
राम वन गमन और केवट संवाद की कथा सुन भावुक हुए श्रद्धालु

बोदरवार/कुशीनगर। क्षेत्र के ग्राम सभा सोमली में आयोजित विष्णु महायज्ञ के छठवें दिन अयोध्या से आई हुई कथा वाचिका कंचन किशोरी द्वारा राम वन गमन और केवट संवाद के प्रसंग की कही गई कथा को सुन कर महायज्ञ में श्रद्धालु भावुक हो गए I

आज की हॉट खबर- मेहनत की उड़ान: मठिया भोकरिया के मयंक राय बने एयर...

कप्तानगंज विकास खंड अंतर्गत स्थित ग्राम सभा सोमली में संचालित विष्णु महायज्ञ के छठवें दिन 23 फरवरी रविवार को राम वन गमन और केवट संवाद के प्रसंग का कथा सुनाते हुए कंचन किशोरी ने कहा I कि जनकपुर से अयोध्या पहुँचने पर राम सीता का स्वागत किया गया और राम को अयोध्या का राजा घोषित कर अभिषेक की तैयारी जोरों से चल रही थी I किंतु मंथरा ने रानी कैकेई को वहकाते हुए कहा कि भरत का हित राजा बनने से ही संभव है राम के राज तिलक की जगह अपने पुत्र भरत का राज तिलक कराये I मंथरा की बातों को मान कर रानी कैकेई कोप भवन में चली गई I

राजा दशरथ द्वारा कोप भवन पहुँच कर रानी कैकेई को समझाने की बहुत कोशिश किये I परंतु रानी अपने फैसले पर अटल रही I आखिर में दशरथ को रानी के दो वरदान को मान कर भरत को राज तिलक और राम को चौदह वर्ष का वनवास देना ही पड़ा I राजा के साथ ही साथ पिता की आज्ञा का पालन करते हुए सीता और लक्ष्मण के साथ राम वनवास को निकल पड़े जिससे अयोध्या नगरवासी दुःखी होकर मंत्री सुमंत्र के रथ को रोकने लगे I उस समय भगवान राम नगरवासियों के आग्रह पर दिन में तो रुक गए लेकिन रात्रि में सो रहे नगर वासियों को छोड़ कर सुमंत्र के रथ पर आरूढ़ होकर वन के लिए प्रस्थान कर गए I गंगा नदी पर राम और केवट का संवाद शुरु हुआ भगवान राम के चरण को धोकर ही केवट ने गंगा नदी को पार कराया I राम वन गमन और केवट संवाद के इस प्रसंग को सुन कर उपस्थित श्रद्धालु भावुक हो उठे I

इस दौरान प्रधान त्रियुगी पटेल, विश्वनाथ तिवारी, उमाशंकर गुप्ता, नागेंद्र शुक्ला, शिवपूजन लाल, राधेश्याम पाण्डेय, विवेक विश्वकर्मा, शेषनाथ, रामप्यारे प्रसाद, विष्णु पटेल, जोखन सिंह, अप्पू शुक्ला, अनूप कन्नौजिया, विश्वामित्र उर्फ गुड्डू पटेल, प्रियंका सिंह, हँचला देवी, निर्मला देवी, कौशल्या देवी, सरस्वती देवी आदि महिलाओं सहित ग्रामीण श्रद्धालु उपस्थित रहे I

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking