News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: गड्ढे में डूबकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम!

Ram Bihari Rao

Reported By:

Jun 24, 2021  |  8:56 PM

1,206 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: गड्ढे में डूबकर 10 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम!

रामकोला/कुशीनगर | स्थानीय थाना क्षेत्र के अन्तर्गत नहाने गया एक 10 वर्षीय बच्चे की गड्ढे में डूब कर मरने का मामला संज्ञान में आया है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की...

प्राप्त समाचार के अनुसार गुरूवार को रामकोला थाना क्षेत्र के बैरिया गाँव टोला खपरधिक्का निवासी शैलेश मद्धेशिया का 10 वर्षीय पुत्र राहुल अपराह्न साढ़े चार बजे के लगभग अपने साथियों के साथ गांव से पाँच सौ मी0 दूरी पर आदित्य आक्सीजन प्राइवेट लिमिटेड के पास गड्ढे में नहाने गया। गड्ढे की गहराई का बच्चों को अंदाजा नही था। राहुल नहाने के दौरान गहरे पानी की ओर चला गया और डूबने लगा। जानकारी होने पर गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचते तब तक काफी देर हो चुकी थी। ग्रामीणों ने जब शव को बाहर निकाला तब तक उसकी मौत हो गई थी। प्लांट के चौकीदार अशोक गोविंद राव बताते हैं कि शाम करीब साढ़े पांच बजे बाउंड्री के बगल में शोर सुनकर जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि कुछ लोग गड्ढे में कूदे है और बालक के शव को लेकर बाहर आ रहे हैं।सूचना पाकर मौके पर परिजन पहुँचे और बालक के शव को ले जाकर दफना दिए।

राहुल पिता का इकलौता चिराग था 

 तीन संतानों में दस वर्षीय राहुल ही शैलेश मद्धेशिया का सबसे बड़ा संतान था।उससे छोटी उसकी दो बहने हैं। पिता शैलेश हैदराबाद में रहकर परिवार के लिए दो जून की रोटी का जुगाड़ करता है। परिवार का चिराग बुझने पर माँ ममता देवी, दादी कमलावती देवी व दादा बिग्गू का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित खबरें
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द
551 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा, जयघोष से गूंजा माधोपुर खुर्द

सलेमगढ़,कुशीनगर। जनपद के सेवरही विकासखंड अंतर्गत ग्राम सभा माधोपुर खुर्द में भक्तों व ग्रामीणों…

तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”
तमकुहीराज : “यक्ष एप बना ‘डिजिटल जाल’, चंद समय में चोर सलाखों के पीछे”

कुशीनगर  । जनपद के तमकुहीराज थाना क्षेत्र में चोरी हुई मोटरसाइकिल के मामले का…

तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद
तमकुहीराज में तीन शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, तीन चोरी की बाइक बरामद

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज पुलिस ने वाहन चोरी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान…

श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल
श्रद्धालुओं से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बड़ी गंडक नहर में पलटी, दो दर्जन से अधिक घायल

एक महिला की हालत अत्यंत चिंताजनक, आधा दर्जन रेफर  खड्डा, कुशीनगर। चैत्र रामनवमी के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking